ख़बर का असर

Home » बिहार » NH-19 पर दर्दनाक हादसा, बच्ची समेत 3 की जान गई

NH-19 पर दर्दनाक हादसा, बच्ची समेत 3 की जान गई

Kaimur Incident: बिहार के कैमूर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नशेज के पास यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जमशेदपुर से वाराणसी जा रही एक निजी यात्री बस सुबह के समय एक होटल पर चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी। होटल से निकलने के करीब तीन किलोमीटर बाद विपरीत दिशा से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक डिवाइडर पार कर बस की लेन में घुस गया। इससे बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Kaimur Incident: मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों में वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी दीपक पटेल की 9 वर्षीय पुत्री दीक्षिता कुमारी और भूलनपुर, वाराणसी निवासी आभा रानी शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल सभी यात्रियों को तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ को निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार, 11 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Kaimur Incident: पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही कुदरा पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कुदरा थाने के एएसआई बीएन उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के रॉन्ग साइड से आने की बात सामने आई है। टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़े… ईरान में भूचाल! ट्रंप ने किया खामेनेई की मौत का दावा, बमबारी जारी रखने की चेतावनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल