ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ’51 हज़ार की…’ सलीम वास्तिक के इलाज के लिए स्वामी आनंद स्वरूप ने उठाया ये बड़ा कदम!

’51 हज़ार की…’ सलीम वास्तिक के इलाज के लिए स्वामी आनंद स्वरूप ने उठाया ये बड़ा कदम!

सलीम वास्तिक के इलाज के लिए स्वामी आनंद स्वरूप

Salim Wastik: धर्म प्रचारक और शंभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने घोषणा की है कि वे गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र के रहने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक के इलाज के लिए 51,000 रुपये मदद के तौर पर देंगे। इसके साथ ही स्वामी जी ने आम जनता से भी सलीम वास्तिक की प्राण रक्षा और उपचार में अपना योगदान देने की अपील की है। इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X यानी ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्हें ये कहते सुना जा रहा है कि वह यूट्यूबर सलीम वास्तिक के इलाज के लिए उन्हें 51,000 रुपये मदद के तौर पर देंगे। 

बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने किया था हमला 

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार सुबह लोनी थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया था। हमलावरों ने उन पर 14 बार चाकू से वार किया। उनकी गर्दनपेट और कान पर गंभीर चोटें आईं। हमलावर उनका गला रेतने की कोशिश कर रहे थेलेकिन सलीम के शोर मचाने पर वे उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दीजिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर किया गयाजहां उनका इलाज जारी है।

Salim Wastik: 48 घंटे के अंदर आरोपी जीशान ढ़ेर

वहीं सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश जीशान को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में मार गिराया है। इस एनकाउंटर के दौरान करीब 10 मिनट तक चली ताबड़तोड़ फायरिंग में लगभग 20 राउंड गोलियां चलीं जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गयाजहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि सलीम ‘सलीम वास्तिक 0007’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं जो हाल ही में धर्म से जुड़ा बयान देने के बाद वे चर्चा में आए थे। हमले के बाद मामला संवेदनशील हो गया था और प्रदेश भर में इसकी चर्चा होने लगी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा था कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़े…  ‘अपराधियों की प्रदेश में जगह नहीं’ Yogi के सख्त रुख के बीच कैसे एनकाउंटर में मारा गया सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला 1 लाख का इनामी ‘जीशान’?

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल