Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में करीब 33,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी कई स परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर शामिल हैं। पहला कॉरिडोर पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर के बीच का है। यह लाइन राजधानी के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
फेज 5ए के तहत नए कॉरिडोर का शिलान्यास
दूसरा मजेंटा लाइन पर दीपाली चौक-मजलिस पार्क के बीच कॉरिडोर बना है। पीएम मोदी रविवार को फेज 5ए के तहत नए कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए सफर और आसान हो जाएगा। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन शामिल हैं। रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर 9.9 किलोमीटर लंबा होगा और अंडरग्राउंड बनेगा। इसमें नौ नए मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे। इससे पहले, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो सेक्शन 12.3 किलोमीटर लंबा है और इसमें आठ एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर पहले से चल रही मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है।
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण के अखंड संकल्प को दिशा देने वाले माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के स्वागत के लिए अपनी दिल्ली पूरे उत्साह, गर्व और आत्मीयता के साथ तैयार है।#NewMetroCorridors #MissionViksitDelhi pic.twitter.com/yu8IVv8SYa
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 6, 2026
गर्व और आत्मीयता के साथ तैयार
उन्होंने जानकारी दी कि इस मेट्रो सेक्शन के जुड़ने से पिंक लाइन की कुल लंबाई बढ़कर लगभग 71.56 किलोमीटर हो जाएगी, जिससे दिल्ली देश की पहली पूरी तरह से चल रही रिंग मेट्रो का घर बन जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को भी तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण के अखंड संकल्प को दिशा देने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए अपनी दिल्ली पूरे उत्साह, गर्व और आत्मीयता के साथ तैयार है।
ये भी पढ़े… एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले, ‘सरकार तेल-गैस मुहैया कराने में लाचार’






