ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ई-रिक्शा चालक के नाम पर 38.5 करोड़ का लेनदेन! हरदोई के रामपाल को इनकम टैक्स नोटिस से लगा बड़ा झटका

ई-रिक्शा चालक के नाम पर 38.5 करोड़ का लेनदेन! हरदोई के रामपाल को इनकम टैक्स नोटिस से लगा बड़ा झटका

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गरीब ई-रिक्शा चालक को 38.5 करोड़ रुपये के लेनदेन और आयकर रिटर्न न भरने का नोटिस मिला है। रामपाल ने इस मामले में हाई कोर्ट के एक वकील से सलाह ली। जांच में सामने आया कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर बैंक खाता खोला गया और उसी खाते से भारी रकम का लेनदेन किया गया।

Up news: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गरीब ई-रिक्शा चालक को 38.5 करोड़ रुपये के लेनदेन और आयकर रिटर्न न भरने का नोटिस मिला है। हैरानी की बात यह है कि जिस व्यक्ति को नोटिस मिला है, वह खुद पढ़-लिख भी नहीं सकता और दिल्ली में ई-रिक्शा चलाकर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पीड़ित का नाम रामपाल है, जो अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गंजहाखेड़ा का रहने वाला है। रामपाल के पास गांव में मात्र एक बीघा जमीन है, जिस पर खेती होती है। उनकी पत्नी दिल्ली में लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा कर परिवार की मदद करती हैं। ऐसे में उनके नाम पर करोड़ों रुपये का लेनदेन सामने आना सभी को हैरान कर रहा है।

Up news: मोबाइल चोरी होने से शुरू हुई मुसीबत

रामपाल के अनुसार करीब तीन साल पहले उनकी मां का निधन हुआ था। उसी दौरान दिल्ली में वह मोबाइल पर गाड़ी बुक करने के लिए बात कर रहे थे, तभी किसी ने उनका मोबाइल छीन लिया। उस मोबाइल में उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो भी सेव थी। हाल ही में गांव के एक टेलर रजनीश को डाकिया एक चिट्ठी देकर गया। जब रजनीश ने वह चिट्ठी रामपाल तक पहुंचाई, तब पता चला कि यह इनकम टैक्स विभाग की नोटिस है, जिसमें 38.5 करोड़ रुपये के लेनदेन और आयकर रिटर्न न भरने की बात कही गई है।

पैन कार्ड का हुआ दुरुपयोग

Up news: रामपाल ने इस मामले में हाई कोर्ट के एक वकील से सलाह ली। जांच में सामने आया कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर बैंक खाता खोला गया और उसी खाते से भारी रकम का लेनदेन किया गया। रिकॉर्ड के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 7.5 करोड़ रुपये और 2024-25 में लगभग 31 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रामपाल को इस पूरे लेनदेन की कोई जानकारी नहीं थी। अब आयकर विभाग की नोटिस मिलने के बाद वह बेहद परेशान हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। दिल्ली में पिछले करीब 15 वर्षों से रामपाल अपनी पत्नी रामलली के साथ रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं और किसी तरह परिवार का गुजारा करते हैं। अब उनके नाम पर करोड़ों रुपये के लेनदेन का मामला सामने आने से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

 

ये भी पढ़ें: मथुरा में बैंक के अंदर से चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल, संविदा कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल