ख़बर का असर

Home » Trending » उड़ते आसमान में क्यों छिड़ी वेज-नॉनवेज की जंग

उड़ते आसमान में क्यों छिड़ी वेज-नॉनवेज की जंग

उड़ते आसमान में क्यों छिड़ी वेज-नॉनवेज की जंग

Trending News : हवाई जहाज का सफर आमतौर पर शांत और आरामदायक माना जाता है, लेकिन कभी-कभी छोटी सी बात भी बड़ा विवाद बन जाती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट के अंदर वेज और नॉनवेज खाने को लेकर दो यात्रियों के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि अन्य यात्रियों और फ्लाइट स्टाफ को भी बीच-बचाव करना पड़ता है।

 

फ्लाइट में चिकन खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी सीट पर बैठकर चिकन खा रहा होता है. तभी पास वाली सीट पर बैठी एक लड़की इस पर आपत्ति जताने लगती है.लड़की का कहना है कि वह पूरी तरह शाकाहारी है और उसके सामने मांसाहारी भोजन करना उसे ठीक नहीं लगता. चिकन देखते ही वह नाराज हो जाती है और युवक से इस पर सवाल करने लगती है

Trending News: दोनों के बीच बढ़ी बहस

वीडियो में लड़की यह भी कहती सुनाई देती है कि जानवरों को मारकर खाना उसे बिल्कुल पसंद नहीं है और वह ऐसी चीजों को देख भी नहीं सकती. वहीं दूसरी ओर युवक भी अपनी बात पर अड़ा दिखाई देता है.उसका कहना है कि उसने फ्लाइट में जो भोजन ऑर्डर किया है, उसे खाने का उसे पूरा अधिकार है और उसे चिकन खाना पसंद है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस तेज हो जाती है।

Trending News: कुछ देर के लिए गरमा गया फ्लाइट का माहौल

बहस बढ़ने के साथ ही फ्लाइट का माहौल भी कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो जाता है. वीडियो में आसपास बैठे कुछ यात्री दोनों को शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि फ्लाइट स्टाफ ने भी स्थिति को संभालने के लिए बीच में हस्तक्षेप किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लाखों लोग इस क्लिप को देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.कुछ यूजर्स इसे खाने की स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि सार्वजनिक जगहों पर दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखना चाहिए।

Trending: यूजर्स दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर कई मजेदार और तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि लोग क्या खाएं यह उनका व्यक्तिगत फैसला है. वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह यह वीडियो देखते हुए खुद चिकन खा रहा है.कुल मिलाकर फ्लाइट के अंदर शुरू हुई यह छोटी सी बहस अब इंटरनेट पर बड़ा चर्चा का विषय बन गई है।

ये भी पढ़े: गर्मियों में कच्चा प्याज़ खाने के हैरान कर देने वाले फायदे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल