Pm Modi Visit Begal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान वह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक बड़ी राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली राज्य में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर आयोजित की जा रही है और इसे आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। बगांल में चुनाव जैसे – जैसे नजदीक आ रहा है वैसै – वैसे वहां पर सरगार्मी तेज होती जा रही है।
राज्यभर से पहुंच रहे समर्थक
भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के राज्य के अलग-अलग जिलों से कोलकाता पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। रैली को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और कई मंच बनाए जा रहे हैं।
Pm Modi Visit Begal: सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। अधिकारियों ने संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर के कई हिस्सों में हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों पर विशेष प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं।
18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन
अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी करीब 18,680 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत से 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, यातायात जाम कम करना और यात्रा समय को घटाना है।
Pm Modi Visit Begal: खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारा अहम परियोजना
इन योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण 231 किलोमीटर लंबा खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारा है, जिसे चार लेन के राजमार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच की दूरी करीब 120 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा समय में लगभग आठ घंटे की कमी आने की उम्मीद है।
नई सड़क और पुल परियोजनाओं की भी शुरुआत
प्रधानमंत्री एनएच-14 पर दुबराजपुर बाईपास और कांगशाबती व सिलाबती नदियों पर बनने वाले नए पुलों की आधारशिला भी रखेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा और परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Pm Modi Visit Begal: असम से कोलकाता पहुंचेंगे पीएम मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के सिलीचर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहां के कार्यक्रमों के बाद वह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचकर रैली और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
ये भी पढ़े… “खर्ग द्वीप पर अमेरिकी बमबारी! ट्रंप के बयान से मचा हड़कंप”







