ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » बरेली में दिन निकलते ही पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ ‘अफसर खां’, दो सिपाही भी घायल

बरेली में दिन निकलते ही पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ ‘अफसर खां’, दो सिपाही भी घायल

बरेली में सास-साले की हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दोहरे हत्याकांड के आरोपी अफसर खान को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। आज मंगलवार सुबह इज्जतनगर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगी थी तीन टीमें

मामले में एसएसपी अनुराग आर्य के अनुसार, सोमवार को हुए हत्याकांड के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई थीं। मंगलवार तड़के करीब छह बजे पुलिस ने उसे घेर लिया, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से एक पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है। मौके से कई खोखे भी मिले हैं। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

UP News: पंचायत में किया था हमला 

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान अफसर खान (38) ने अपनी सास आसमां (50), साले आदिल (22) और पत्नी सायमा (30) पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आसमां और आदिल की मौत हो गई, जबकि सायमा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। अंततः मंगलवार सुबह मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, अफसर खान और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी नशे का आदी था जो अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था। 

बरेली में सास और साले की हत्‍या कर भागा दामाद एनकाउंटर में ढेर, बीवी की  विदाई ना होने से था नाराज - son in law police encounter after killing  mother in law

बताया जा रहा है कि रविवार को पीड़िता ने पुलिस को कॉल कर मदद मांगी थी और थाने में तहरीर भी दी थी, लेकिन समय पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से मामला गंभीर रूप ले बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंचायत के दौरान विवाद बढ़ गया था। इसी बीच साले आदिल ने आरोपी को चप्पल मार दी, जिसके बाद उसने आपा खो दिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर वहां से भाग गया। जिसके बाद तत्काल उन्हें स्टेडियम रोड स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने आसमां और आदिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि सायमा की हालत गंभीर बनी हुई है। 

ये भी पढ़े… पाकिस्तान ने क्यों की काबुल पर एयरस्ट्राइक? ये बड़ी वजह निकलकर आई सामने…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल