Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व चैत्र छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की समृद्धि के लिए छठी मैया का आशीर्वाद प्रदेश के लोगों पर बना रहे। डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चैती छठ के पावन अवसर पर पटना में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्तागण के आवास पर जाकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।
मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (आईआईपी) का जिक्र करते हुए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आईआईपी का एक्सटेंशन सेंटर पटना में स्थापित करने के प्रस्ताव को मोदी सरकार द्वारा सहमति प्रदान की गई है। यह कदम बिहार में पैकेजिंग, निर्यात, स्टार्टअप और उद्योगों को नई दिशा देने वाला साबित होगा। यह पहल बिहार के युवाओं, उद्यमियों और उद्योग जगत के लिए कौशल विकास, नवाचार और निर्यात क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी जीवनयात्रा समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरक मिसाल है। साधारण परिवेश से निकलकर देश के सर्वोच्च दायित्व तक पहुंचना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के विश्वास का प्रतीक है। हर निर्णय में जनसेवा, हर प्रयास में विकास और हर संकल्प में भारत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दिखाई देती है। यही निरंतर कर्म और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण उन्हें अलग पहचान देता है।
समस्त बिहारवासियों को लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
छठी मैया एवं भगवान भास्कर की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो।#ChaitiChhath #SandhyaArghya #ChhathPuja #Bihar #Faith… pic.twitter.com/uhrBG1z5jz
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) March 24, 2026
दूसरी ओर, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में कहा कि कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के पटना स्थित आवास पर पहुंचकर लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के पावन अवसर पर ‘खरना’ के प्रसाद को ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह दिव्य क्षण आस्था, श्रद्धा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की गहराई को अनुभव कराने वाला रहा। छठी मईया से प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। जय छठी मईया।
ये भी पढ़े… अल-फलाह के पास पंचर लगाने वाला पाकिस्तानी हिंदुस्तान से कर रहा था गद्दारी, फौजियों की करता रहा रेकी…







