Home » राजनीति » DMK की चुनावी मुहिम तेज, स्टालिन तिरुनेलवेली में अपने उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे प्रचार

DMK की चुनावी मुहिम तेज, स्टालिन तिरुनेलवेली में अपने उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे प्रचार

तिरुनेलवेली में स्टालिन की जनसभा

MK Stalin Election Rally: तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शुक्रवार को तिरुनेलवेली का अहम चुनावी दौरा करने वाले हैं। यह दौरा डीएमके और उसके सहयोगी दलों के दक्षिण तमिलनाडु में तेज हो रहे चुनाव प्रचार का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। राज्य में मतदान 23 अप्रैल को होना तय है।

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री स्टालिन शाम लगभग 4:50 बजे चेन्नई से रवाना होंगे और हवाई मार्ग से तूतीकोरिन (थूथुकुडी) पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क के रास्ते तिरुनेलवेली जाएंगे। तिरुनेलवेली में नेल्लई साउथ बायपास पर आयोजित एक बड़ी जनसभा में वे लोगों को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर को देखते हुए इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

MK Stalin Election Rally: तिरुनेलवेली में स्टालिन की जनसभा
तिरुनेलवेली में स्टालिन की जनसभा

डीएमके के साथ कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए भी करेंगे प्रचार

इस जनसभा में मुख्यमंत्री स्टालिन डीएमके और उसके सहयोगी दलों के कई प्रमुख उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगेंगे। इनमें राधापुरम सीट से चुनाव लड़ रहे विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु, पालायमकोट्टई से मौजूदा विधायक अब्दुल वहाब और तिरुनेलवेली सीट से उम्मीदवार सुब्रमणियन शामिल हैं।

इसके अलावा वे कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए भी समर्थन जुटाएंगे, जो नांगुनेरी और अंबासमुद्रम सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

MK Stalin Election Rally: रैली के बाद कन्याकुमारी जाएंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब डीएमके ने अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है और उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। हाल ही में सीएम स्टालिन ने पार्टी के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राज्य में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।

तिरुनेलवेली की सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन कन्याकुमारी जाएंगे, जहां वे रात में रुकेंगे। इसके बाद शनिवार सुबह 9 बजे वे वहां एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन वे तेनकासी जिले के संकरनकोविल में भी एक चुनावी रैली करेंगे।

इस दौरान वे डीएमके के उम्मीदवार मनोज पांडियन (अलंगुलम), राजा (वासुदेवनल्लूर) और कलाई काथिरवन (तेनकासी) के समर्थन में प्रचार करेंगे। साथ ही एमडीएमके के उम्मीदवार राजेंद्रन (कडायम) के लिए भी लोगों से वोट मांगेंगे। इसके अलावा वे संकरनकोविल से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में भी जनता से समर्थन देने की अपील करेंगे।

ये भी पढ़े: उज्जैन से काशी पहुंचेगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे अर्पित

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments