Assembly Elections 2026: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें राज्य के अलग–अलग निर्वाचन क्षेत्रों से कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। भाजपा ने 5 महिलाओं को भी टिकट दिया है।ये हैं प्रमुख उम्मीदवार प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल पूर्व राज्यपाल और भाजपा की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सुंदरराजन मायलापुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को सत्तूर से टिकट दिया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन कोयंबटूर उत्तर से चुनाव लड़ेंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन अविनाशी के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
एनडीए और डीएमके में कड़ी टक्कर
भाजपा तमिलनाडु में मुख्य रूप से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। एनडीए के अन्य घटक दलों में क्षेत्रीय पार्टियां, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके), तमिल मनीला कांग्रेस और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) शामिल हैं। इस बार चुनाव में एनडीए बनाम डीएमके के बीच कड़ी टक्कर है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से तमिलनाडु में पार्टी और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार तेज करेंगे। वे शनिवार को प्रधानमंत्री चेन्नई में लगभग 100 पार्टी पदाधिकारियों, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और प्रमुख हितधारकों के साथ बैठक भी करेंगे।
Assembly Elections 2026: 23 अप्रैल को होगा मतदान
गौरतलब है कि 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। 6 अप्रैल नामांकन का आखिरी तारीख है। 9 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तमिलनाडु में इस बार कुल 5,67,74,436 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 12,51,749 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। राज्य में 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 3,99,668 है।भारतीय निर्वाचन आयोग ने राज्य में चुनाव के लिए कुल 75,032 मतदान केंद्र बनाए हैं।
ये भी पढ़ें… DMK की चुनावी मुहिम तेज, स्टालिन तिरुनेलवेली में अपने उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे प्रचार







