UP PPS Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है। राज्य सरकार ने पहले 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे, जिसके बाद अब 35 पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। जारी आधिकारिक सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को वर्तमान तैनाती से हटाकर दूसरे जिलों में भेजा गया है।
गंभीर नजर आ रही सरकार
इस बड़े फेरबदल को राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। शासन स्तर पर यह माना जा रहा है कि समय-समय पर इस तरह के बदलाव से प्रशासनिक मशीनरी में नई ऊर्जा आती है और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होती है। खासतौर पर संवेदनशील जिलों में तैनाती में बदलाव को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, जिन जिलों में कानून-व्यवस्था को लेकर चुनौतियां सामने आ रही थीं, वहां नए अधिकारियों की नियुक्ति कर स्थिति को बेहतर करने की कोशिश की गई है। इसके अलावा, जिन अधिकारियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है, उन्हें अहम जिलों या महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में तैनात किया गया है।
UP PPS Transfer: पुलिसिंग व्यवस्था में होगा सुधार
लगातार हो रहे इन तबादलों से यह साफ संकेत मिल रहा है कि सरकार पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार और अपराध नियंत्रण को लेकर कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनता को बेहतर सुरक्षा माहौल मिल सके।
देखें लिस्ट…

ये भी पढ़े… यूपी में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, लिपि नागायच वाराणसी में बनीं एडिशनल DCP, मनोज रावत बने संभल के ASP








