Anant Ambani Birthday: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल 2026 को अपना 31वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर जामनगर में भव्य आयोजन किया गया, जहां परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। अनंत ने अपने इस खास दिन को पत्नी राधिका मर्चेंट और पिता के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया।
वंतारा थीम वाला केक और खास मैसेज
जन्मदिन के दौरान केक कटिंग सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मौके पर अनंत अंबानी ने वंतारा थीम वाला खास केक काटा, जो उनके वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति के प्रति प्रेम को दर्शाता है। केक कटिंग के दौरान राधिका मर्चेंट उन्हें केक खिलाती नजर आईं, वहीं रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर पास खड़े होकर उन्हें चीयर करते दिखाई दिए।
Anant Ambani Birthday: सलमान और शाहरुख ने दी दिल छू लेने वाली बधाई
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अनंत के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें दयालु और प्रेरणादायक इंसान बताया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए अनंत को बधाई देते हुए उनके सकारात्मक कामों की सराहना की और उन्हें हमेशा आगे बढ़ते रहने की कामना की।अभिनेता रितेश देशमुख ने अनंत और राधिका की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि वंतारा में बिताया गया समय हमेशा शांति और सुकून से भरा होता है और अनंत-राधिका बेहतरीन मेजबान हैं।
मुंबई का वर्ली सी लिंक भी हुआ रोशन
अनंत अंबानी के जन्मदिन के मौके पर मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक भी खास अंदाज में जगमगा उठा। इस दौरान ब्रिज पर लाइट्स में फ़ोटो के जरिए अनंत अंबानी के जन्मदिन की बधाई का संदेश प्रदर्शित किया गया, जिसने इस जश्न को और भी भव्य बना दिया।केक कटिंग के बाद अनंत अंबानी ने अपने पिता मुकेश अंबानी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसकी झलक वीडियो में साफ दिखाई दी। यह पल सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे परिवारिक मूल्यों की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।जामनगर में आयोजित इस भव्य समारोह ने एक बार फिर अंबानी परिवार के जश्न के अंदाज और उनकी मेहमाननवाजी को सुर्खियों में ला दिया है।
ये भी पढ़े: जेम पोर्टल पर यूपी की ऐतिहासिक छलांग 22,337 करोड़ की रिकॉर्ड खरीद के साथ देश में नंबर-1 बना प्रदेश








