Home » उत्तर प्रदेश » वृंदावन में दर्दनाक हादसा, यमुना में पलटा 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर, कई की मौत

वृंदावन में दर्दनाक हादसा, यमुना में पलटा 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर, कई की मौत

वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना में पलटा
Spread the love

UP News: मथुरा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां वृंदावन में आज शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में एक स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि स्टीमर में करीब 30 लोग सवार थे, जो पंजाब से वृंदावन घूमने आए थे। हादसे में 6 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। जिसकी पुष्टि मथुरा के DM चंद्र प्रकाश सिंह ने की है। जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस गोताखरों की मदद से लापता लोगों की तलाश में
                                       पुलिस गोताखरों की मदद से लापता लोगों की तलाश में

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी ने हादसे को लेकर संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

डीएम ने दी जानकारी…

मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक हादसे में राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने अब तक 22 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव मरम्मत किए जा रहे पांटून (पीपा) पुल से टकरा गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने हादसे को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यमुना नदी में स्टीमर पलटने से यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से वृंदावन घूमने आए थे। डीएम के अनुसार, अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 16 से 22 लोगों को सुरक्षित यमुना से बाहर निकाल लिया गया है। शेष लापता लोगों की तलाश जारी है। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं और प्रशासन की ओर से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हादसे में बचे एक पर्यटक मनोहर लाल ने बताया कि सभी लोग पंजाब के जगरांव से वृंदावन घूमने आए थे। उन्होंने बताया कि घटना के समय तेज हवा चल रही थी, जिससे यमुना नदी के बीच स्टीमर अचानक डगमगाने लगा और उसकी रफ्तार भी बढ़ गई। उनके अनुसार, इसी दौरान स्टीमर नियंत्रण खो बैठा और पीपा पुल से टकरा गया, जिसके बाद वह पलट गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

ये भी पढ़े… ‘सोनार बांग्ला’ विजन के साथ BJP ने जारी किया घोषणापत्र, अमित शाह के ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूले से CM ममता की हवा हुई टाइट!

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments