Home » उत्तर प्रदेश » संभल में बड़ा बुलडोजर एक्शन: ईदगाह-इमामबाड़ा गिराए गए, इलाके में भारी सुरक्षा! 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात

संभल में बड़ा बुलडोजर एक्शन: ईदगाह-इमामबाड़ा गिराए गए, इलाके में भारी सुरक्षा! 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात

Sambhal Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बिछोली गांव में गुरुवार सुबह प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन चलाया। सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में पहले इमामबाड़े को गिरा दिया गया, जबकि ईदगाह को तोड़ने के लिए चार बुलडोजर लगाए गए। पूरे इलाके में इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

अतिक्रमण हटाने का दावा

प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध अतिक्रमण हटाने के तहत की गई। बताया गया कि करीब 7 बीघा पशुचर (चारागाह) भूमि पर ईदगाह का निर्माण किया गया था, जबकि खाद गड्ढे की जमीन पर इमामबाड़ा बनाया गया था। इस मामले में पहले लेखपाल द्वारा तहसीलदार कोर्ट में अपील दायर की गई थी। 31 जनवरी को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन कोई भी पक्ष सामने नहीं आया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण किया गया।

Sambhal Bulldozer Action: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात रही। जैसे ही गांव के लोग घटनास्थल पर जुटने लगे, पुलिस और प्रशासन ने उन्हें तुरंत वहां से हटा दिया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। आसपास के मकानों की छतों से भी पुलिस निगरानी करती रही।

कार्रवाई के दौरान हादसा

ध्वस्तीकरण के दौरान एक हादसा भी हुआ। इमामबाड़े की दीवार अचानक जेसीबी मशीन पर गिर गई, जिससे मशीन का शीशा टूट गया और चालक के हाथ में चोट आई। घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया और क्षतिग्रस्त मशीन को मौके से हटा दिया गया।

Sambhal Bulldozer Action
                                                    Sambhal Bulldozer Action

Sambhal Bulldozer Action: अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान SDM निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल मौके पर मौजूद रहे। बाद में डीएम और एसपी भी पहुंचे और पूरी कार्रवाई की समीक्षा की।

संवेदनशील बना मामला

फिलहाल प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हालांकि, धार्मिक स्थल पर हुई इस कार्रवाई के चलते मामला संवेदनशील बना हुआ है और आने वाले समय में इस पर सामाजिक व राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने सकती हैं।

ये भी पढ़े… सोना और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखा असर