Home » उत्तर प्रदेश » सलीम वास्तिक गिरफ्तार, 13 साल के बच्चे की हत्या का आरोपी, 25 साल से था फरार

सलीम वास्तिक गिरफ्तार, 13 साल के बच्चे की हत्या का आरोपी, 25 साल से था फरार

25 साल बाद गिरफ्तारी का खुलासा

Salim Vastik Arrest: गाजियाबाद के एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक से जुड़ा मामला अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस व्यक्ति पर कुछ समय पहले जानलेवा हमला हुआ था, उसके बारे में अब एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

25 साल पुराने हत्या केस में गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने सलीम वास्तिक को शनिवार को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि वह करीब 25 साल पुराने एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, 20 जनवरी 1995 को उसने दिल्ली के एक कारोबारी के 13 साल के बेटे संदीप बंसल का अपहरण किया था। फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी गई थी।

Salim Vastik Arrest:  25 साल बाद गिरफ्तारी का खुलासा
25 साल बाद गिरफ्तारी का खुलासा

इस मामले में सलीम को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और 1997 में उसे उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई थी। लेकिन साल 2000 में जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। इसके बाद वह अलग-अलग जगहों शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में नाम बदलकर रह रहा था।

कुछ समय पहले हुआ था जानलेवा हमला

27 फरवरी को दिनदहाड़े सलीम पर उसके ऑफिस में हमला हुआ था। हमलावर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे और उन्होंने चाकू से कई वार किए, साथ ही गला काटने की कोशिश भी की। शोर मचने पर आरोपी मौके से भाग गए और सलीम को घायल हालत में छोड़ गए।

परिवार और पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके शरीर पर 14 चाकू के घाव थे। करीब एक महीने तक उसका इलाज चला और दो बार ऑपरेशन भी हुआ।

इस हमले के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों, गुलफाम और जीशान, को एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस का कहना है कि सलीम अपने वीडियो में इस्लाम धर्म की आलोचना करता था, जिससे नाराज होकर इन दोनों ने उस पर हमला किया।

25 साल बाद गिरफ्तारी का खुलासा
25 साल बाद गिरफ्तारी का खुलासा

Salim Vastik Arrest: धर्म छोड़ने के बाद बदली पहचान

सलीम वास्तिक का मूल घर शामली में है, लेकिन करीब 20 साल पहले वह गाजियाबाद के लोनी इलाके में आकर बस गया था। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।

पहले वह कंस्ट्रक्शन का काम करता था और कुछ समय तक मौलवी भी रहा। बाद में उसका इस्लाम धर्म से विश्वास खत्म हो गया। करीब 7 साल पहले उसने इस्लाम छोड़ दिया और अपने नाम के साथ ‘वास्तिक’ जोड़ लिया।

तस्वीर में जीशान (बाएं) और गुलफाम हैं, जिन्हें सलीम पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
तस्वीर में जीशान (बाएं) और गुलफाम हैं, जिन्हें सलीम पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

यूट्यूब और डिबेट्स के जरिए चर्चा में आया

सलीम ने अपने घर के पास ही एक कॉलोनी में जमीन लेकर मकान और ऑफिस बनाया था। वह कई टीवी चैनलों पर धार्मिक बहसों में हिस्सा लेता था, जहां वह एक्स-मुस्लिम के रूप में अपनी बात रखता था।

उसने ‘सलीम वास्तिक 0007’ नाम से यूट्यूब चैनल भी शुरू किया, जिसमें वह इस्लाम और मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाता था। हलाला, हदीस और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर वह अक्सर वीडियो बनाता था और कुरान की आयतों का हवाला देता था।उसके इन वीडियो को लेकर कई लोग नाराज रहते थे। उसे सोशल मीडिया पर गालियां और धमकियां भी मिलती थीं।

ये भी पढ़े…नीमराना कबाड़ गोदाम में भीषण अग्निकांड, 7 साल की बच्ची सहित 4 की मौत, धमाके से दहला पूरा इलाका