Home » अंतर्राष्ट्रीय » SCO में भारत की दो टूक! “युद्ध नहीं, बातचीत ही रास्ता”- न्यू वर्ल्ड ऑर्डर पर राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संकेत !

SCO में भारत की दो टूक! “युद्ध नहीं, बातचीत ही रास्ता”- न्यू वर्ल्ड ऑर्डर पर राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संकेत !

Rajnath Singh SCO Meeting: राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में वैश्विक सुरक्षा और आतंकवाद पर भारत का स्पष्ट और कड़ा रुख पेश किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा खंडित वैश्विक माहौल में एससीओ जैसे मंच की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है और सभी देशों को मिलकर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी होगी।

वैश्विक अस्थिरता पर चिंता

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज दुनिया एकतरफावाद, संघर्ष और असहमति के दौर से गुजर रही है। लगातार युद्धों और टकरावों ने वैश्विक शांति को कमजोर किया है और भारी जन-धन की हानि हुई है। ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पहले से ज्यादा बढ़ गई है।

Rajnath Singh SCO Meeting: आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कहा कि आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ आज मानवता के सामने सबसे बड़े खतरे हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म या देश नहीं होता, इसलिए इसके खिलाफ वैश्विक स्तर पर एक समान और सख्त नीति अपनानी जरूरी है।

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर जोर

रक्षा मंत्री ने भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दोहराते हुए कहा कि स्टेट-स्पॉन्सर्ड और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने दोहरे मानदंडों की आलोचना करते हुए कहा कि किसी भी देश को आतंकवाद के मामले में अलग-अलग मापदंड नहीं अपनाने चाहिए।

Rajnath Singh SCO Meeting: RATS की भूमिका अहम

उन्होंने एससीओ के रीजनल एंटी-टेरर स्ट्रक्चर (RATS) को आतंकवाद, अलगाववाद और कट्टरपंथ से निपटने में अहम बताया। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए सदस्य देशों को संयुक्त रणनीति और बेहतर समन्वय की जरूरत है।

युद्ध नहीं, संवाद ही समाधान

अपने संबोधन के अंत में रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया को “न्यू वर्ल्ड ऑर्डर” बनाने के बजाय एक संतुलित और व्यवस्थित वैश्विक व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इसके लिए युद्ध नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीति ही सबसे प्रभावी रास्ता है। उन्होंने “वसुधैव कुटुंबकम” के सिद्धांत को वैश्विक शांति और स्थिरता का आधार बताया।

ये भी पढ़े… बागरानप में युवक की हत्या से मचा हड़कंप, विधायक गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर जताया आक्रोश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments