Home » उत्तर प्रदेश » बंगाल से यूपी तक सियासी तकरार, सुवेंदु अधिकारी ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला, जानिए क्या कहा…

बंगाल से यूपी तक सियासी तकरार, सुवेंदु अधिकारी ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला, जानिए क्या कहा…

Suvendu on Akhilesh Yadav: सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहले ही राजनीतिक रूप से खत्म हो चुके हैं और अब ममता बनर्जी भी हार के साथ खत्म हो गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में अखिलेश यादव का भी यही हाल होगा।

यूपी चुनाव में सपा का होगा खत्मा- सुवेंदु

सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत पर बात करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा, ‘हारने के बाद बहुत बोलते हैं, हारने से पहले तो कुछ नहीं बोला। SIR के खिलाफ बोला। फाइनल वोटर लिस्ट निकली और उसी वोटर लिस्ट पर चुनाव लड़ा। कैंपेन किया और उस दौरान कहा कि हम लोग आ रहे हैं। फिर एग्जिट पोल आया तो बोले कि एग्जिट पोल झूठा है। काउंटिंग सेंटर गए, जब हारने लगे तो बोले कि ‘मीठा’ नहीं है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहले ही खत्म हो गए, ममता बनर्जी आज खत्म हो गईं। आने वाले यूपी चुनाव में अखिलेश यादव भी खत्म हो जाएंगे।

Suvendu on Akhilesh Yadav: भवानीपुर से बड़ी जीत, दो सीटों पर सफलता

सुवेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत दर्ज की। भवानीपुर सीट पर उन्होंने ममता बनर्जी को करीब 15 हजार वोटों से हराया। इस जीत को बीजेपी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

वोटरों को लेकर दिया बड़ा बयान

इस दौरान उन्होंने आगे कहा, ‘पूरे हिंदुओं ने एकजुट होकर मुझे वोट दिया। चेतला इलाके में पूरे शरणार्थी भरे हुए हैं। वहीं सीपीएम के मतदाताओं ने भी मुझे वोट दिया। पिछले विधानसभा चुनाव में सीपीएम के 14 हजार वोट थे। ऐसे में कम से कम 10 हजार मतदाताओं ने सीपीएम को आजमाने के बाद अब मुझे मौका दिया है। पूरे हिंदू समाज ने मिलकर एक साथ वोटिंग की, इसलिए खिदिरपुर छोड़कर बाकी सभी जगहों पर मुझे जमकर वोट मिले।’

Suvendu on Akhilesh Yadav: बंगाल में BJP ने कितनी सीटों पर जीत की दर्ज?

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 293 सीटों में से बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि इस बार टीएमसी का आंकड़ा 100 से भी नीचे रहा है। पार्टी ने केवल 81 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई है। वहीं कांग्रेस के खाते में दो, हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) में दो सीटें आईं। वहीं, CPI (M) और AISF ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की।

ये भी पढ़े… 9 मई को बंगाल में नई सरकार का होगा शपथ ग्रहण, BJP का बड़ा ऐलान, जानिए क्या इस दिन खास है वजह…