Entertainment: आज की तारीख में साउथ सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम काफी चर्चा में है। हाल ही में आए तमिलनाडु के इलेक्शन के रिजल्ट के बाद जब से दर्शकों को पता चला है कि सुपरस्टार विजय थलपति की TVK पार्टी जीती है, तभी से तृषा का नाम भी काफी चर्चा में बना हुआ है। इसी सब के बीच आइए हम आपको ले चलते हैं तृषा की 21 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म में, जो पर्दे पर सुपरहिट रही और दर्शकों के दिल जीत लिए पर वहीं जब इसका हिंदी रीमेक बना तो यह बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।
21 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर: नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना
तृषा ने अपने पूरे एक्टिंग करियर में कई सारी फिल्में दीं, जिससे दर्शकों का काफी प्यार भी मिला, लेकिन अपने पूरे करियर में उन्होंने एक ऐसी फिल्म बनाई जो पर्दे पर बेहद सुपरहिट साबित हुई और उन्हें उस फिल्म के लिए आज भी जाना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने एक्टर सिद्धार्थ के साथ स्क्रीन साझा की थी वहीं यह फिल्म सन 2005 में सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना है और पर्दे पर ब्लॉकबस्टर भी रही। इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था और खूब कमाई भी की। इस फिल्म को दर्शकों से मिले प्यार को देखते हुए कई निर्देशकों ने इसे दूसरी अन्य भाषाओं में बनाने की कोशिश की, जिसमें – हिंदी रीमेक रहा था महा फ्लॉप, झेलना पड़ा था भारी नुकसान
आखिर क्या था फिल्म का बजट और नाम और आखिर क्यों मिला इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा?
Entertainment: रामैया वस्तावैया: कल्ट क्लासिक मूवी
रामैया वस्तावैया ही नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना का हिंदी रीमेक बॉलीवुड में बनाया गया था जो पर्दे पर काफी बुरे तरीके से फ्लॉप साबित हुआ। इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था वहीं इस फिल्म में गिरीश कुमार, श्रुति हासन और सोनू सूद पर्दे पर नज़र आए थे। इस फिल्म ने कुल 25 करोड़ की कमाई की थी जबकि इसकी लागत 40 करोड़ थी। यह मूवी पर्दे पर भले ही फ्लॉप रही हो पर समय के साथ कल्ट क्लासिक साबित हुई। आज भी दर्शकों के दिल में इस फिल्म के लिए एक खास जगह है और वहीं इसके गाने भी काफी चर्चित हैं।
9 भाषाओं में बना रीमेक
Entertainment: तृषा कृष्णन और सिद्धार्थ की यह फिल्म 9 अलग-अलग भाषाओं में बनाई गई थी, जिसमें हिंदी और तेलुगु के अलावा- बंगाली, उड़िया, बांग्लादेशी, तमिल, कन्नड़, पंजाबी और नेपाली जैसी भाषाएं शामिल थीं। लेकिन जितना प्यार और लोकप्रियता इस फिल्म को तेलुगु में मिली उतना किसी और भाषा में नहीं मिली।
Written by: Saloni Bhardwaj
ये भी पढ़े: ईरान-इजरायल तनाव का असर भारत पर, सरकार अलर्ट मोड में; ऊर्जा और जरूरी सामानों की सप्लाई पर खास नजर








