Home » Breaking News » दाऊद कनेक्शन वाले सलीम डोला पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, खुलेंगे 250 करोड़ ड्रग सिंडिकेट के राज!

दाऊद कनेक्शन वाले सलीम डोला पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, खुलेंगे 250 करोड़ ड्रग सिंडिकेट के राज!

Drug Factory Case: देशभर में फैले नारकोटिक्स नेटवर्क से जुड़े मामलों में से एक सांगली ड्रग्स फैक्ट्री मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी और कथित ड्रग माफिया सलीम डोला से पूछताछ के लिए मंगलवार रात मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल अपनी हिरासत में लेने जा रही है. सलीम डोला से पूछताछ के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल मंगलवार रात उसे अपनी हिरासत में लेने जा रही है। यह मामला सांगली में पकड़ी गई 250 करोड़ रुपये की ड्रग फैक्ट्री से जुड़ा हुआ है।

तुर्की से भारत लाया गया आरोपी

सूत्रों के मुताबिक, सलीम डोला को हाल ही में तुर्की में हिरासत में लिया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) उसे भारत लेकर आया. दिल्ली लाए जाने के बाद उसे मुंबई शिफ्ट किया गया, जहां उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

Drug Factory Case: ड्रग नेटवर्क से जुड़े खुलासों की उम्मीद

जांच एजेंसियों का मानना है कि सलीम डोला से पूछताछ में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, उससे ड्रग सप्लाई चेन, फंडिंग नेटवर्क और देशभर में फैले अवैध कारोबार को लेकर सवाल पूछे जाएंगे।

250 करोड़ की ड्रग्स हुई थी बरामद

इस मामले में पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने सांगली में छापेमारी कर करीब 250 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की थी। मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एजेंसियां आगे भी बड़ी कार्रवाई की संभावना जता रही हैं।

Drug Factory Case: दाऊद गैंग कनेक्शन की भी जांच

जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि इस ड्रग नेटवर्क का संबंध दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़े अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव्स से किस हद तक था। अधिकारियों के मुताबिक, सलीम डोला को मुंबई के अवैध ड्रग कारोबार का बड़ा चेहरा माना जाता है।

ये भी पढ़े… मां बनने से पहले करिश्मा तन्ना ने दी खास सलाह, बोलीं- गर्भावस्था में रोज चलना है बेहद जरूरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments