PM Modi Visit Netherlands: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स दौरे के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब केवल तेजी से आगे बढ़ने वाला देश नहीं, बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था, तकनीक और नवाचार को दिशा देने वाला “ग्लोबल ग्रोथ इंजन” बन चुका है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने की क्षमता रखता है। उन्होंने ओलंपिक मेजबानी की महत्वाकांक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और अंतरिक्ष मिशनों का जिक्र करते हुए देश की बदलती तस्वीर दुनिया के सामने रखी।
भारत तेजी से बदल रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि आधुनिक भारत कई क्षेत्रों में ऐतिहासिक बदलावों का साक्षी बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने सफलतापूर्वक G20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया और दुनिया के सबसे बड़े एआई समिट की मेजबानी भी की। उन्होंने कहा, “यह केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि आज के भारत की नई पहचान है।”
PM Modi Visit Netherlands: दुनिया का तीसरा इकोसिस्टम
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। साथ ही देश में दुनिया का सबसे बड़ा यूनिक आईडी प्रोग्राम और सबसे बड़ा वित्तीय समावेशन अभियान भी चलाया गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना भी भारत में संचालित हो रही है।
अंतरिक्ष और तकनीक में बढ़ता भारत
पीएम मोदी ने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत चंद्रमा के उस हिस्से तक पहुंचा है, जहां पहले कोई देश नहीं पहुंच पाया था। उन्होंने इसे भारत के आत्मविश्वास और नई सोच का प्रतीक बताया।
PM Modi Visit Netherlands: 2014 के जनादेश को किया याद
प्रधानमंत्री ने 16 मई 2014 के लोकसभा चुनाव परिणामों को याद करते हुए कहा कि दशकों बाद देश को पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार मिली थी। उन्होंने कहा, “करोड़ों भारतीयों का विश्वास मुझे रुकने या थकने नहीं देता।”
प्रवासी भारतीयों की सराहना
हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने के बावजूद भारतीयों ने अपनी संस्कृति, त्योहारों और पारिवारिक मूल्यों को जीवित रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता उसकी सबसे बड़ी ताकत है और यही विशेषता भारतीय सभ्यता को दुनिया में अलग पहचान देती है।
ये भी पढ़े… CM योगी का मास्टरस्ट्रोक! गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 2027 तक होगा तैयार








