Cockroach Janta Party: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापकअभिजीत दीपके की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह मनीष सिसोदिया के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि अभिजीत दीपके ने पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े रहने के दौरान उनके साथ काम किया था।
पुरानी पोस्ट भी आई सामने
वायरल पोस्ट में अभिजीत दीपके का एक कथित संदेश भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने मनीष सिसोदिया के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए आभार जताया था। पोस्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने AAP में काम करने के बाद विदेश जाने और आगे की पढ़ाई के लिए बॉस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की बात लिखी थी।
Cockroach Janta Party: AAP से जुड़ाव को लेकर चर्चा तेज
रिपोर्ट्स के अनुसार अभिजीत दीपके ने 2020 से 2023 के बीच आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम में काम किया था। वह डिजिटल कैंपेनिंग और ऑनलाइन राजनीतिक रणनीति से जुड़े कार्यों में शामिल रहे हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने पार्टी से दूरी बनाकर उच्च शिक्षा और करियर पर ध्यान दिया।
CJP को लेकर राजनीतिक बहस तेज
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के तेजी से बढ़ते सोशल मीडिया प्रभाव के बीच अब इसके संस्थापक के राजनीतिक संबंधों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे युवाओं का व्यंग्यात्मक आंदोलन बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक नैरेटिव का हिस्सा मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Cockroach Janta Party: क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?
CJP एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन आंदोलन है, जो हाल ही में वायरल हुआ है और इसे युवाओं की बेरोजगारी, सिस्टम से नाराजगी और सोशल मीडिया विरोध के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। इस अभियान ने कुछ ही दिनों में करोड़ों फॉलोअर्स जुटाकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा पैदा कर दी है।








