Home » नई दिल्ली » अभद्र टिप्पणी पर भड़के भाजपा नेता, बोले- ‘PM मोदी की लोकप्रियता से राहुल गांधी के होता पेट में दर्द’

अभद्र टिप्पणी पर भड़के भाजपा नेता, बोले- ‘PM मोदी की लोकप्रियता से राहुल गांधी के होता पेट में दर्द’

Modi Vs Rahul

Modi Vs Rahul: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से उन्हें मिर्ची लगती है। पश्चिम बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारे रग-रग में राष्ट्रवाद है। इस देश के सभी लोग राष्ट्रवादी हैं। इसलिए राष्ट्रवाद के नियम के अनुसार सबको चलना है।

पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी की अभद्र टिप्पणी पर भड़के भाजपा नेता, बोले- राहुल को मिर्ची लगती है

सरकार की ओर से दिया गया जवाब

बिहार में एनकाउंटर को लेकर तेजस्वी यादव के सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार की ओर से जवाब दे दिया गया है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। जहां भी अपराधी रहेगा, वहां कानून अपना काम करेगा। दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैंने पूरे बिहार के लोगों से आह्वान किया है कि समाज में अकड़कर चलने वाले, रंगदार, माफिया और अपराधियों का सामाजिक कार्य में बहिष्कार करें। उनको निमंत्रण में मत बुलाइए और देखने पर नजरअंदाज कर दीजिए, जिससे उनको शर्म महसूस हो। जब तक ऐसे लोगों का समाज बहिष्कार नहीं करेगा, तब तक समाज में सुधार करना सरकार के लिए संभव नहीं है। पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि 15 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समझौता हुआ है और यह ऐतिहासिक समझौता है। भारत का इटली से संबंध और प्रगाढ़ हुआ है।

पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी की अभद्र टिप्पणी पर भड़के भाजपा नेता, बोले- राहुल को मिर्ची लगती है

Modi Vs Rahul: पीएम पांच देशों की यात्रा से राहुल के पेट में दर्द

वर्ष 2030 तक 20 बिलियन यूरो के व्यापार का लक्ष्य रखा गया है। एआई, कप्यूटर, टेक्लोलॉजी, शिप बिल्डिंग जैसे तमाम क्षेत्रों में समझौते हुए हैं। अजय आलोक ने कहा कि पीएम मोदी की पांच देशों की यात्रा से राहुल गांधी जैसे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। बंगाल सरकार की ओर से मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने को लेकर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत है। स्कूल हो या मदरसा, देश में राष्ट्रीय गीत नहीं गाया जाएगा तो क्या गाया जाएगा। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे अभी भी जातीय प्रभाव से बाहर नहीं निकले हैं। 2025 के चुनाव में इतनी दुर्गति हुई लेकिन फिर भी जाति का भूत पीछा नहीं छोड़ रहा है। यूपी में अखिलेश को देखेंगे तो उन्हें सीख मिलेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को पूरी छूट दी गई है। कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े… सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत से विभाग में शोक, अयोध्या में ड्यूटी पर आए थे, DCM ने मारी टक्कर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments