Home » राष्ट्रीय » Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक के माता-पिता बोले- बेटे की गिरफ्तारी का डर

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक के माता-पिता बोले- बेटे की गिरफ्तारी का डर

Cockroach Janta Party:

Cockroach Janata Party: नीट पेपर लीक मामले और न्यायपालिका की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को पहली ऑनलाइन पिटीशन जारी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। दूसरी ओर, अभिजीत के माता-पिता ने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि उन्हें डर है कहीं उनका बेटा किसी कानूनी मुसीबत में न फंस जाए।

शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑनलाइन पिटीशन

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा कर लोगों से ऑनलाइन पिटीशन पर हस्ताक्षर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पिटीशन नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही तय करने के लिए शुरू की गई है। अभिजीत ने वीडियो में कहा कि यदि सिस्टम की गलती से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है, तो जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में पिटीशन से जुड़ने की अपील भी की।

Cockroach Janata Party: मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी के बाद बनी पार्टी

अभिजीत दीपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत 15 मई को हुई एक सुनवाई के बाद की थी। उस दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी, जिसमें बेरोजगारों को लेकर ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल होने का दावा किया गया। इसके बाद अभिजीत ने विरोध स्वरूप सोशल मीडिया पेज बनाया, जो कुछ ही दिनों में तेजी से लोकप्रिय हो गया। इंस्टाग्राम और अन्य मंचों पर इस पेज को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करने लगे हैं।

माता-पिता बोले- दो रातों से नहीं सो पाए

अभिजीत के माता-पिता भगवान और अनीता दीपके ने एक मराठी समाचार चैनल से बातचीत में अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि बेटे की अचानक बढ़ती लोकप्रियता और राजनीतिक गतिविधियों से वे काफी परेशान हैं। पिता भगवान दीपके ने कहा कि वर्तमान माहौल को देखते हुए उन्हें डर है कि अभिजीत किसी कानूनी कार्रवाई का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से वह ठीक से सो भी नहीं पाए हैं और लगातार बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Cockroach Janata Party: मां ने राजनीति से दूर रहने की दी सलाह

अभिजीत की मां अनीता दीपके ने कहा कि उन्हें कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में पड़ोसियों से जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि वह हमेशा चाहती थीं कि उनका बेटा राजनीति से दूर रहे और कोई स्थायी नौकरी करे। उन्होंने यह भी कहा कि अभिजीत पहले आम आदमी पार्टी के साथ भी काम कर चुका है, लेकिन परिवार का राजनीति से कोई संबंध नहीं रहा। अब सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा के कारण परिवार मानसिक दबाव महसूस कर रहा है।

ये भी पढ़ें…ट्विशा शर्मा केस: जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुँचा पति गिरफ्तार, भोपाल पुलिस ले गई साथ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments