Home » पश्चिम बंगाल » अभिषेक बनर्जी का BJP पर हमला, बोले- ‘सपोर्ट करो तो देशभक्त, सवाल पूछो तो बन जाते हो टारगेट

अभिषेक बनर्जी का BJP पर हमला, बोले- ‘सपोर्ट करो तो देशभक्त, सवाल पूछो तो बन जाते हो टारगेट

Bengal News: ’पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में कथित हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद Abhishek Banerjee ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi को समर्थन और चिंता जताने के लिए धन्यवाद कहा, साथ ही केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा हमला बोला।

राहुल गांधी ने की थी हमले की निंदा

राहुल गांधी ने सोनारपुर घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए इसकी निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि किसी सांसद पर हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि उसे चुनने वाली जनता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी।

Bengal News: “भारत की आत्मा की रक्षा की लड़ाई में साथ हैं”

राहुल गांधी के समर्थन पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हैं। उन्होंने राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को बचाने की है।

BJP पर साधा निशाना

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि वर्तमान राजनीतिक माहौल में असहमति रखने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अगर आप भाजपा का समर्थन करते हैं तो आपको देशभक्त कहा जाता है, लेकिन यदि आप सवाल पूछते हैं तो आप टारगेट बन जाते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि जो लोग सत्ता के साथ खड़े होते हैं उनका सम्मान किया जाता है, जबकि विरोध करने वालों को चुप कराने की कोशिश की जाती है।

Bengal News: “डराने-धमकाने के आगे नहीं झुकूंगा”

टीएमसी सांसद ने कहा कि वह किसी भी तरह के दबाव या धमकी के आगे झुकने वाले नहीं हैं। उनके मुताबिक, सिद्धांतों से समझौता कर आरामदायक जीवन जीने के बजाय लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सत्ता अस्थायी होती है, लेकिन जनता की इच्छा और लोकतांत्रिक मूल्य स्थायी होते हैं। वह केवल जनता के प्रति जवाबदेह हैं, किसी सत्ता केंद्र के प्रति नहीं।

INDIA गठबंधन की एकजुटता का दावा

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि विपक्षी दलों का INDIA गठबंधन लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज की रक्षा के लिए एकजुट है। उन्होंने दावा किया कि डर, नफरत, हिंसा और धमकी की राजनीति के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा और अंततः जनता की आवाज की जीत होगी।

Bengal News: हमले के बाद बढ़ी सियासी गर्मी

गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन पर कथित हमला हुआ। घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े… घर पर भी चले बुलडोजर’- मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद पीड़िता की मां की मांग