Maharashtra: महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक दुखद खबर है। यहां यशवाड़ी देवस्थान के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे थे, लेकिन अचानक मंदिर के हॉल की छत भरभरा कर गिर गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 7 लोग मारे गए, जबकि 40 घायल हुए।
Maharashtra: सभा मंडप की छत गिरी
बताया जाता है कि शनिवार सांय तीन बजे के करीब मंदिर में काफी भीड़ जुटी हुई थी। लोग भजन-कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए थे, लेकिन तभी अचानक हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप (असेंबली हॉल) की छत गिर गई।देखते ही देखते लोग मलबे में दब गए।
Maharashtra: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में जख्मी हुए श्रद्धालुओं को परभणी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक रूप से हताहतों की संख्या नहीं बताई गई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद सभा मंडप के मलबे से 7 शव निकाले जा चुके हैं। कई एंबुलेंस और मेडिकल टीमें भी मौके पर तैनात की गई हैं।








