Home » देश-विदेश » PM मोदी ने सर्वोच्च सम्मान के लिए इंडोनेशियाई सरकार को दिया धन्यवाद, बताई दोनों देशों के बीच पुरानी दोस्ती की अहमियत

PM मोदी ने सर्वोच्च सम्मान के लिए इंडोनेशियाई सरकार को दिया धन्यवाद, बताई दोनों देशों के बीच पुरानी दोस्ती की अहमियत

PM Modi In Indonesia

PM Modi In Indonesia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को इंडोनेशिया सरकार और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का आभार जताया। उन्हें इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने इसे भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक और गहरे सांस्कृतिक संबंधों को समर्पित सम्मान बताया।

भारत-इंडोनेशिया के बीच पुरानी दोस्ती

पीएम मोदी ने इस अवॉर्ड को भारत और इंडोनेशिया के बीच पुरानी दोस्ती के लिए एक ट्रिब्यूट बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के लोगों का है और यह इंडोनेशिया के लोगों के गहरे प्यार और सद्भावना को दिखाता है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, मैं इंडोनेशिया गणराज्य का बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया अवॉर्ड बहुत विनम्रता से स्वीकार करता हूं। यह सम्मान भारत के लोगों का है। यह इंडोनेशिया के लोगों के प्यार और स्नेह को दिखाता है। यह भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक और गहरे रिश्तों के लिए भी एक ट्रिब्यूट है। मैं इस खास सम्मान के लिए राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया सरकार और इंडोनेशिया के लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं। इससे पहले, राष्ट्रपति सुबियांतों ने प्रधानमंत्री मोदी को देश का सबसे बड़ा सम्मान, ‘बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ देने की घोषणा की।

PM Modi In Indonesia: वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाने में योगदान

‘बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ की शुरुआत 1959 में हुई थी। यह मेडल दक्षिण-पूर्व एशियाई देश द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा सिविलियन और मिलिट्री मेडल ऑफ ऑनर है, जो असाधारण सेवा को मान्यता देता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत-इंडोनेशिया के बीच लगातार मजबूत होते संबंधों का प्रतीक है। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाने में उनके योगदान की अंतरराष्ट्रीय मान्यता है। यह दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता, साझा मूल्यों और आपसी विश्वास को भी मजबूत करता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना उनके दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावशाली कूटनीति और भारत के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की वैश्विक पहचान है। यह सम्मान वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और प्रभाव को रेखांकित करता है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी गतिशील वैश्विक नेतृत्व क्षमता और भारत-इंडोनेशिया के बीच गहरी होती मित्रता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ की सफलता और दोनों देशों की साझा समृद्धि की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रदान किया, जिसे भारत और इंडोनेशिया के मजबूत होते रणनीतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जा रहा है। पीएम मोदी ने इसे करोड़ों भारतीयों का सम्मान बताया। उन्होंने द्विपक्षीय बैठक के बाद कहा कि आज सुबह मुझे बहुत प्यार और सम्मान के साथ इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान करोड़ों भारतीयों का है। यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं और हमारे दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, गहरे संबंधों को दर्शाता है। मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया सरकार और यहां के लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं।

ये भी पढ़े… इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की बात सुन खिलखिला उठे PM मोदी बोले- ‘आपकी कॉपी करता हूं, खुशी है इस पर कॉपीराइट नहीं’