MANORAJAN NEWS: प्राइम वीडियो पर पंचायत जैसी सीरीज की फैन फॉलोइंग के वजह से ये अक्सर चर्चा में रहती हैं। इसी कड़ी में आगे प्राइम वीडियो पर आने वाली सीरीज आदर्श बाल विद्यालय की पहली झलक को खूब सराहा जा रहा है।
क्या है स्टोरीलाइन?
आदर्श बाल विद्यालय की कहानी एक बदहाल स्कूल में ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (के के मेनन) नाम के एक बेफिक्र स्वभाव वाले हेडमास्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। कैंब्रिज में होने वाले एक बड़े सरकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनने की उनकी चाहत ऐसा कमाल करती है, कि वो स्कूल की हालत सुधारने के अनदेखे सफर पर निकल पड़ते हैं। शहर के सबसे पिछड़े स्कूलों में से एक की किस्मत बदलने के लिए जब वो शिक्षकों की एक अनोखी टीम को साथ लाते हैं, तो उनका सामना रोजमर्रा की चुनौतियों से होता है – जैसे क्लासरूम में शोर मचाते बच्चे, संसाधनों की कमी, माता-पिता की बेरुखी और कामकाज में आने वाली मुश्किलें देखने को मिलती हैं। वहीं पहली झलक में देखा जा सकता है कि बीकर में मैगी बनते हुए और एग्जाम की धज्जियां उड़ाते स्टूडेंट्स को देखा जा सकता है ।
MANORAJAN NEWS: हिमांक गौर हैं सीरीज के निर्देशक
हिमांक गौर के निर्देशन में बनने वाली यह सीरीज प्राइम वीडियो ने 24 जुलाई को आने वाली प्राइम ऑरिजिनल सीरीज आदर्श बाल विद्यालय के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा कर दी गई है। इस सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स बिस्वपति सरकार और समीर सक्सेना हैं जिन्होंने पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले मिलकर इसे बनाया है।
को क्रिएटर ने सीरीज के बारे में क्या कहा?
आदर्श बाल विद्यालय के को-क्रिएटर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर, बिस्वपति सरकार एवं समीर सक्सेना ने बताया, “इसकी शुरुआत बस एक छोटे-से आइडिया से हुई थी। एक ऐसे स्कूल की कहानी बयां करना जो हर पैमाने पर नाकाम दिखाई दे रहा है, लेकिन फिर भी ये कुछ ऐसे लोगों के दम पर टिका हुआ है जो रोज वहां आते हैं और अपनी तरफ से कोशिश करते रहते हैं। अब देखना यह होगा कि बड़े पर्दे पर यह अपने रंग कैसे बिखेरती है।
REPORT BY- Anushka
ये भी पढ़े… राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! लवकुश ने चोरी के पैसों से पत्नी को दिया सोने का लॉकेट








