Home » मनोरंजन » Lock Upp: शो से बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर का पलटवार, अमीर-गरीब वाले बयान पर दी सफाई

Lock Upp: शो से बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर का पलटवार, अमीर-गरीब वाले बयान पर दी सफाई

Madhuri Grover:

Madhuri Grover: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो Lock Upp से बाहर होने के बाद माधुरी ग्रोवर ने अपने विवादित बयान पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उन्होंने किसी को बच्चे पैदा करने से मना नहीं किया था।

Madhuri Grover: ‘मैंने किसी को बच्चे पैदा करने से नहीं रोका’-

तेजस्वी प्रकाश से बातचीत के दौरान माधुरी ग्रोवर ने कहा, “मैंने किसी को बच्चे पैदा करने से थोड़ी ना मना किया है। आज की पीढ़ी में तो लोग बच्चे पैदा ही नहीं करना चाहते, उसी संदर्भ में बात हो रही थी।”

Madhuri Grover: अमीर-गरीब वाले बयान पर कायम रहीं माधुरी-

माधुरी ने अपने पहले दिए गए बयान का बचाव करते हुए कहा कि, “अमीर लोग ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी और गरीब लोग ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी।” उन्होंने कहा कि उनके बयान का अलग-अलग मतलब निकाला गया।

ट्रोल्स पर साधा निशाना-

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए माधुरी ने कहा, “लोगों को बेचारा बनने का बहुत शौक है। अगर आप खुद को गरीब समझेंगे, तभी गरीब महसूस करेंगे।”

कम समय में खत्म हुआ शो का सफर-

माधुरी ग्रोवर का Lock Upp में सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा और वह जल्द ही शो से बाहर हो गईं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह और उनके पति अश्नीर ग्रोवर अपनी इस यात्रा से संतुष्ट हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा और रियाज अली भी शो से एलिमिनेट हुए हैं

यह भी पढ़े- नगारवा-मुजरबानी की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 32 रन से हराया