Home » उत्तराखंड » उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, पिलंग के जंगलों में था केंद्र; रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता

उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, पिलंग के जंगलों में था केंद्र; रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता

 Uttarkashi Earthquake:

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भटवाड़ी तहसील के कई इलाकों में अचानक धरती डोलने से लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

Uttarkashi Earthquake: रात 8:02 बजे आया भूकंप-

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, भूकंप गुरुवार रात 8:02 बजे आया। इसके झटके मुख्य रूप से भटवाड़ी तहसील में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पिलंग के जंगलों में स्थित था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई।

Uttarkashi Earthquake: भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है उत्तरकाशी-

उत्तरकाशी जिला भौगोलिक रूप से भूकंप के लिए बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यह इलाका जोन-4 और जोन-5 में आता है, जहां बड़े भूकंप की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसी वजह से हल्के झटकों के बाद भी प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया।

1991 के विनाशकारी भूकंप की ताजा हुई यादें-

इस भूकंप के बाद लोगों को वर्ष 1991 में आए विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा हो गईं। उस समय 6.6 तीव्रता के भूकंप ने उत्तरकाशी में भारी तबाही मचाई थी और बड़ी संख्या में जान-माल का नुकसान हुआ था।

प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता-

भूकंप के बाद आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। सभी चौकियों और राजस्व उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य है और किसी नुकसान की सूचना नहीं है

यह भी पढ़े- नरोत्तम मिश्रा का फिर दिखा दबंग अंदाज, टिकट और पुलिस कार्रवाई पर दो टूक