Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने कहा कि किसी के जिद करने से कोई मंत्री अपना पद नहीं छोड़ता। उन्होंने कहा कि यह तय करने का अधिकार जनता के पास है कि कौन किस पद पर रहेगा।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर बयान
सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार से बातचीत की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। इस पर संजय निषाद ने कहा कि किसी व्यक्ति के पद पर बने रहने का फैसला मतदाता करते हैं, न कि किसी के दबाव या जिद से।
Jantar Mantar Protest: विपक्ष पर साधा निशाना
संजय निषाद ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष सोनम वांगचुक का समर्थन नहीं कर रहा, बल्कि उनका राजनीतिक इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अच्छे लोगों को आगे करके अपना हित साधने की कोशिश करता है।
20 दिन से जारी है आमरण अनशन
सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। अब तक केंद्र सरकार या दिल्ली सरकार की ओर से उनसे औपचारिक बातचीत नहीं हुई है।
Jantar Mantar Protest: स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता
डॉक्टरों के अनुसार, लंबे अनशन के कारण सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घट चुका है। चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि लगातार भूख हड़ताल से उनके शरीर के अंग प्रभावित होने का खतरा बढ़ रहा है। हालांकि, वांगचुक ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि वह अभी ठीक हैं और कुछ दिन और संघर्ष जारी रख सकते हैं।
ये भी पढ़े… दिल्ली में सियासी हलचल! जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचे अरविंद केजरीवाल








