Home » उत्तर प्रदेश » अखिलेश यादव पर तंज कस बोले OP राजभर- ‘सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली’

अखिलेश यादव पर तंज कस बोले OP राजभर- ‘सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली’

ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी अपनी ‘सपा की जातीय हिंसा : पार्ट-3’ श्रृंखला में राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में दलितों और अति पिछड़े समाज पर अत्याचार हुए और सत्ता मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा व उत्पीड़न का रास्ता अपनाया।

भदोही जिला आपके आतंकराज का गवाह रहा

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि सपा की जातीय हिंसा : पार्ट-3 अखिलेश जी। न जाने आप और आपके स्वजातीय गुंडों को हम अति पिछड़े और दलितों से इतनी चिढ़ क्यों है? सत्ता में नहीं हैं तब ये हाल है कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार करने वाले आपके लोग हैं। अगर गलती से सत्ता मिल जाये तो अपराध का नशा दोगुना तो ही जाएगा। उन्होंने कहा कि याद कीजिए मार्च 2012… जनादेश मिलते ही जैसे आप लोगों पर खून सवार हो गया। पूरे प्रदेश में आपके गुंडों ने हिंसा का जो नंगा नाच शुरू किया, उसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। राजभर ने कहा कि भदोही जिला भी आपके उस आतंकराज का गवाह रहा है। जब आपके गुंडे नगर कोतवाली के मकदूमपुर गांव की दलित बस्ती पर कहर बनकर टूटे थे। दलित बस्ती के लोग हाथ-पैर जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, मगर आपके बेरहम गुंडे पूरी तरह से सत्ता के नशे में थे और इसी नशे में कई घरों को आग लगाकर राख कर दिया। क्योंकि उन्होंने समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया था… बस इतनी सी बात पर आप लोगों ने सत्ता मिलते ही सबसे पहले बहुजनों को टार्गेट करना शुरू कर दिया।

UP Election 2027: लखनऊ से था प्रेशर

उन्होंने कहा कि मकदूमपुर गांव की दलित बस्ती के घरों को आग के हवाले तो किया ही, बहुजन समाज की महिलाओं के साथ जमकर बदसलूकी भी की गई थी। आज भी उस गांव की महिलाएं आपके आतंकराज को याद करके कांपने लग जाती हैं। राजभर ने कहा कि उन पीड़ितों के घाव पर मरहम लगाने वाला भी कोई नहीं था। क्योंकि, पूरा सिस्टम सपा का दफ्तर बन गया था। लखनऊ से प्रेशर इतना था कि महज दिखाने के लिए एप्लिकेशन लिया गया। एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बाद में जब हर तरफ जब थू-थू होने लगी तो दिल्ली से पीएल पुनिया साहब को भदोही आना पड़ा। पिछले सारे कांड याद आ रहे हैं न आपको। यही था न आपका आतंकराज। हम पिछड़ों/दलितों का जीवन नरक बनाना, महिलाओं का अपमान करना। राजभर ने कहा कि शोषणवाद ही आपका ‘समाजवाद’ है और ‘पीट देगा अहिर’ ही आपका पीडीए है। इसलिए राजभर कहता है, सपा का आना मतलब, उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल का बन जाना। जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव।

ये भी पढ़े… ‘कॉकरोचों’ के सरदार अरविंद केजरीवाल के जंतर-मंतर पहुंचते ही बदला माहौल, बोले- ‘सोनम वांगचुक को बनाएं शिक्षा मंत्री’