Home » Breaking News » दिल्ली में प्रदर्शन उग्र! जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, हजारों लोग बैरिकेड तोड़ संसद की ओर बढ़े

दिल्ली में प्रदर्शन उग्र! जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, हजारों लोग बैरिकेड तोड़ संसद की ओर बढ़े

CJP PROTEST: संसद मार्च के दौरान सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखा टकराव हो गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। कई प्रदर्शनकारियों के सिर फूटने की भी खबर है।

बैरिकेडिंग तोड़ संसद की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

बताया जा रहा है कि 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर कूच कर रहे थे। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पार्लियामेंट थाना क्षेत्र तक पहुंच गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की बड़ी संख्या में तैनाती की गई।

CJP PROTEST: पुलिस बोली- मार्च की अनुमति नहीं थी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि संसद मार्च की अनुमति नहीं दी गई थी। सुरक्षा कारणों से प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया। पुलिस ने बीच-बीच में बैरिकेडिंग कर मार्च रोकने का प्रयास किया।

CJP का दावा- हमें कोई नहीं रोक सकता

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और उन्हें संसद तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है और संसद मार्च हर हाल में जारी रहेगा।

CJP PROTEST:  सोनम वांगचुक ने रखीं तीन शर्तें

इधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी स्वीकार करे, या CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाकर सांसदों से शिक्षा सुधार का आश्वासन लेने दिया जाए। यदि स्वास्थ्य कारणों से यह संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर यही भरोसा दें, जिसके बाद वह अपना अनशन समाप्त करेंगे।

आगे अपडेट हो रही है…

ये भी पढ़े… ‘अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास जारी’- सोनम वांगचुक ने कहा- तीन मांगें पूरी होने पर ही तोड़ेंगे उपवास