आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एजेंसी ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक जहाज में आग लग गई। हालांकि, जहाज पर सवार सभी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
चालक दल सुरक्षित
संस्था ने अपने बयान में कहा, “आग अभी तक बुझाई नहीं जा सकी है और जहाज फिलहाल समुद्र में बह रहा है।”
London: होर्मुज में हालात काफी नाजुक
यूकेएमटीओ ने सभी जहाजों को सतर्कता के साथ यात्रा करने की सलाह दी है और कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी जांच अधिकारियों को दी जाए।
होर्मुज में हालात काफी नाजुक बने हुए हैं। सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आरोप लगाया कि ईरान होर्मुज का इस्तेमाल जंग में दबाव बनाने के लिए कर रहा है। उन्होंने दुनिया के अन्य देशों से इस रूट की सुरक्षा में अधिक योगदान देने की अपील की।
London: जहाजों की सुरक्षा जरूरी
फिलीपींस रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में रूबियो ने कहा, “अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाता रहेगा। हालांकि, यह जिम्मेदारी केवल अमेरिका की नहीं होनी चाहिए।”
London: ईरान का बड़ा दावा
आईआरजीसी के अनुसार, उसकी बैलिस्टिक मिसाइलों ने अकाबा एयरपोर्ट पर खड़े अमेरिकी सी-17 ट्रांसपोर्ट विमान और पी-8 निगरानी विमान को भी निशाना बनाया, जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा।
ये भी पढ़ें…दुनिया की सबसे बड़ी कोयला कंपनी के लिए तैयार हुआ सोलर प्लांट; दिखाई दी इंजीनियरिंग ताकत








