Breaking News
Home » नई दिल्ली » दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मिर्च स्प्रे से किया हमला… CJP के प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों के साथ हुई बर्बरता की कहानी पढ़ आंखों से आ जाएंगे आंसू

दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मिर्च स्प्रे से किया हमला… CJP के प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों के साथ हुई बर्बरता की कहानी पढ़ आंखों से आ जाएंगे आंसू

CJP Protest

CJP Protest: राजधानी दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल हुआ, पथराव किया गया और कुछ जवानों के साथ मारपीट तथा लूटपाट की घटनाएँ भी हुई। फिलहाल, इस मामले में कई एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसीपी ने क्या बताया? 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एसीपी विजय सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उन पर और उनकी टीम पर मिर्ची स्प्रे किया। उन्होंने दावा किया कि एक पुलिसकर्मी को भीड़ ने घेरकर लाठी-डंडों से पीटा और उसके गिर जाने के बाद भी हमला जारी रखा। जबकि इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उन्हें वर्दी में देखकर निशाना बनाया। उनके अनुसार, हमले के दौरान करीब दो तोले की सोने की चेन छीन ली गई और उनके सिर पर भी चोट लगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी लाठी-डंडों से लैस थे और पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे थे।

CJP Protest: 100 से अधिक लोगों ने किया हमला 

इसी दौरान जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान पंजाबी बाग के एसीपी जय प्रकाश भी पथराव में घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, उनके माथे पर पत्थर लगने से चोट आई। रिपोर्टों के अनुसार, कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत भी हिंसा में घायल हुए। डॉक्टरों ने बताया कि उनके कंधे, हाथ-पैर और सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान पाए गए। उनका उपचार जारी है।

एक अन्य घायल पुलिसकर्मी नंद किशोर सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी हनुमान मंदिर के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर नारेबाजी कर रहे थे। उनके अनुसार, कुछ समय बाद 100 से अधिक लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर पर चोट आई। उन्होंने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को संसद मार्च और विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों में कुल 118 पुलिसकर्मी घायल हुए। इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएँ भी सामने आईं। पुलिस ने हिंसा के संबंध में कई एफआईआर दर्ज की हैं और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़े… बीती रात 11 बजे क्या थे जंतर-मंतर के हालात, पढ़े ‘खबर इंडिया’ की ये विशेष ग्राउंड रिपोर्ट…