Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 में सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है। वैभव ने सेंट्रल ज़ोन के सभी गेंदबाजों की कमर तोड़कर रख दी है, लेकिन शानदार शुरुआत के बावजूद वैभव क्रीज़ से मायूस होकर लौटे। वैभव शानदार शुरुआत के बावजूद शतक से चूक गए और मायूस होकर पवेलियन लौट गए। 113.38 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने 92 रनों की पारी खेली है। यह पारी उन्होंने 81 गेंदों का सामना करके बनाई है। पारी में वैभव ने सात चौके और सात ताबड़तोड़ छक्के लगाए हैं।
Duleep Trophy: अभिमन्यु ने खेली अर्धशतकीय पारी-
वैभव सूर्यवंशी के बाद ईस्ट ज़ोन के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 65.69 के स्ट्राइक रेट से 69 रनों की पारी खेली है। ईस्ट ज़ोन के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो सिर्फ अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने इस ज़ोन के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
Duleep Trophy: दोनों टीमें एक ही स्कोर पर हुईं ऑलआउट-
सेंट्रल ज़ोन और ईस्ट ज़ोन के सेमीफाइनल-1 के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि पहली पारी में सेंट्रल ज़ोन 266 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। सेंट्रल ज़ोन को इस स्कोर तक पहुंचाने में विकेटकीपर आर्यन जुयाल और रिंकू सिंह ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, ईस्ट ज़ोन भी पहली पारी में 266 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ईस्ट ज़ोन की तरफ से वैभव सूर्यवंशी (92) और अभिमन्यु ईश्वरन (69) ने शानदार पारियां खेलीं।
गुस्से में वैभव ने झटका बल्ला-
END OF AN ICONIC INNINGS BY 15-YEAR-OLD VAIBHAV SURYAVANSHI 😍
– Big stage, Big match, Sooryavanshi. pic.twitter.com/Vq9q1kLAPk
— CricWorld (@cricworld777) August 31, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
ईस्ट ज़ोन: ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कुनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार।
सेंट्रल ज़ोन: रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, आर्यन जुयाल, सारांश जैन, यश राठौड़, अमन मोखाड़े, हर्ष दुबे, कुणाल चंदेला, यश ठाकुर, आर्यन पांडे और अरशद खान।








