Home » Technology » 7,050mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo T5 5G, 144Hz डिस्प्ले से होगा लैस

7,050mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo T5 5G, 144Hz डिस्प्ले से होगा लैस

Vivo T5 5G:

Vivo T5 5G: Vivo भारतीय बाजार में अपनी T-Series का नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस फोन को 2 सितंबर को भारत में पेश करेगी। लॉन्च से पहले वीवो ने फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी टीज कर दी है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ दमदार कैमरा, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नया MediaTek चिपसेट देखने को मिलेगा।

Vivo T5 5G: 7,050mAh की बड़ी बैटरी-

Vivo T5 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,050mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी हेल्थ पांच साल तक बेहतर बनी रहेगी। एक बार फुल चार्ज करने पर फोन 85 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 34.7 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक और 7.9 घंटे तक गेमिंग का बैकअप देने में सक्षम होगा।

Vivo T5 5G: 50MP Sony कैमरा के साथ डुअल रियर सेटअप-

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर होगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।

144Hz 3D कर्व AMOLED डिस्प्ले-

Vivo T5 5G में 3D कर्व AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है। इसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक बताई गई है। ऐसे में गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान यूजर्स को स्मूद और ब्राइट विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट-

परफॉर्मेंस के लिए Vivo T5 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा। कंपनी फोन के साथ तीन Android अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की भी पुष्टि कर चुकी है।

IP68 और IP69 रेटिंग से लैस होगा फोन-

Vivo T5 5G को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे फोन को धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस स्मार्टफोन को Royal Bronze और Silver Green कलर ऑप्शन में पेश करेगी।

2 सितंबर को होगा भारत में लॉन्च-

Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई फीचर्स की पुष्टि कर दी है। अब इसकी कीमत और अन्य वेरिएंट्स से जुड़ी जानकारी लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है

यह भी पढ़े- दिल्ली में CJP के मार्च पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार