Home » जॉब - एजुकेशन » आजमगढ़ के शिक्षक प्रदीप सिंह को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राज्यपाल करेंगी सम्मानित

आजमगढ़ के शिक्षक प्रदीप सिंह को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राज्यपाल करेंगी सम्मानित

Pradeep Singh:

Pradeep Singh: आजमगढ़ के शिक्षा क्षेत्र कोयलसा स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर में कार्यरत शिक्षक प्रदीप सिंह का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को राज्यपाल द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। शासन की ओर से जारी पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की सूची में प्रदीप सिंह का नाम आठवें स्थान पर है।

Pradeep Singh: 25 साल से शिक्षा के क्षेत्र में दे रहे योगदान-

बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी प्रदीप सिंह ने अपने करीब 25 वर्ष के सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इससे पहले भी विभिन्न स्तरों पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। प्रदीप सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने प्रधानाध्यापक और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुरेंद्र सिंह को दिया है।

Pradeep Singh: प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे बच्चे-

प्रदीप सिंह ने बताया कि जिस विद्यालय में वह वर्तमान में शिक्षण कार्य कर रहे हैं, वह आजमगढ़ जिले के अच्छे विद्यालयों में शामिल है। विद्यालय के बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां लोगों का मन मोह लेती हैं।

शिक्षकों और शुभचिंतकों ने दी बधाई-

प्रदीप सिंह के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन की जानकारी मिलने के बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। अंबेडकर नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, शिक्षक मनोज दूबे, नागेंद्र दूबे, पुल्ली पांडेय, पवन सिंह, पंकज, देवेंद्र सिंह और विजय प्रताप यादव समेत कई शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने भी प्रदीप सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

यह भी पढ़े- 7,050mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo T5 5G, 144Hz डिस्प्ले से होगा लैस