Home » स्पोर्ट्स » ऑस्ट्रेलिया ने शुरू किया मिशन वर्ल्ड कप- 2027

ऑस्ट्रेलिया ने शुरू किया मिशन वर्ल्ड कप- 2027

Australia’s 2027 World Cup Mission:

Australia’s 2027 World Cup Mission: 2023 की वर्ल्ड कप विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया का अगला मिशन वर्ल्ड कप 2027 है। आगामी वर्ल्ड कप 2027 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया की आगामी वनडे सीरीज जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध है। यह दोनों सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत ही अहम हैं। आगामी सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध होने वाली वनडे सीरीज के जरिए यह पता चल जाएगा कि आगामी वर्ल्ड कप 2027 के लिए कौन-सी प्लेइंग-11 कारगर साबित होगी। 17 सदस्यीय स्क्वॉड की बात करें तो स्क्वॉड में कप्तान मिचेल मार्श और विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड की वापसी हुई है।

Australia’s 2027 World Cup Mission: मार्नस लाबुशेन टीम से हुए बाहर-
Australia’s 2027 World Cup Mission:
{AajTak}

मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया टीम का अहम हिस्सा हैं, लेकिन इस बार वे टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड (CAB) का यह मानना है कि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा चेहरे भी शामिल होने चाहिए। इसीलिए टीम में जोएल डेविस और ओली पीक ने अपनी जगह बरकरार रखी है।

Australia’s 2027 World Cup Mission: 6 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल-

वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल पूरा पैक है। ऑस्ट्रेलिया को जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध तीन-तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। जिंबाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को 15 सितंबर से वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के तीनों मैच हरारे में खेले जाएंगे। वहीं, साउथ अफ्रीका के विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का आगाज 24 सितंबर से करेगी।

ऑस्ट्रेलिया बनाम जिंबाब्वे वनडे सीरीज-

5 सितंबर: पहला ODI, हरारे
18 सितंबर: दूसरा ODI, हरारे
20 सितंबर: तीसरा ODI, हरारे

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज-

24 सितंबर: पहला ODI, डरबन
27 सितंबर: दूसरा ODI, जोहानिसबर्ग
30 सितंबर: तीसरा ODI, पोटचेफस्ट्रूम

ऑस्ट्रेलिया के लिए क्यों अहम है यह सीरीज-

जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध होने वाली वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अहम है। बता दें कि आगामी वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी नामीबिया, जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका कर रहे हैं और यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर खेलेगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका दोनों देशों के मैदानों का अनुभव मिलेगा।

ऑस्ट्रेलिया ODI स्क्वॉड-

मिचेल मार्श, पैट कमिंस (सिर्फ साउथ अफ्रीका), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क (सिर्फ साउथ अफ्रीका) और एडम जाम्पा

यह भी पढ़े- कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा का किरदार निभाकर पहली फिल्म में ही छाए, बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका