Home » राष्ट्रीय » जानिए निशु आजाद के वीडियो के बाद चर्चा में आए स्वतंत्र भारद्वाज कौन हैं, जिन पर हुई FIR

जानिए निशु आजाद के वीडियो के बाद चर्चा में आए स्वतंत्र भारद्वाज कौन हैं, जिन पर हुई FIR

Delhi News

Delhi News: निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी बताए जा रहे स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार, 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया। इसके बाद उसे बुलंदशहर के चोला थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है। मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है। घटना का एक पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया और मामला राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया।

वायरल वीडियो के बाद विवाद ने पकड़ा तूल

जंतर-मंतर की घटना से जुड़ा पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वतंत्र भारद्वाज पर संजय कुमार के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता एवं कार्यकर्ता दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे।

Delhi News: पुलिस से दो घंटे चली बातचीत

कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे नेताओं और दिल्ली पुलिस अधिकारियों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान पुलिस की ओर से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया गया। बताया गया कि मामले में एस सी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जाएगी। संजय कुमार का दोबारा मेडिकल कराने की बात भी सामने आई।

72 घंटे में गिरफ्तारी का दिया था भरोसा

पुलिस ने नेताओं को बताया था कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार किए जाने का भरोसा दिया गया था। हालांकि, पुलिस ने इससे पहले ही उसे बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया। फिलहाल चोला थाने में उससे पूछताछ की जा रही है।

Delhi News: आरोपी ने बताया आत्मरक्षा का मामला

विवाद बढ़ने के बाद स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी। उसका दावा है कि जंतर-मंतर पर उसे 10 से 15 लोगों ने घेर लिया था और ऐसे में आत्मरक्षा में कार्रवाई करना जरूरी हो गया था। भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि उसके पास घटना से जुड़े वीडियो मौजूद हैं। दूसरी ओर, निशु आजाद और उनके समर्थक इस दावे को खारिज करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर दिल्ली में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें…‘हरे कृष्ण’ का जाप करता रहा, जन्माष्टमी के दिन बची जान; 9 दिन बाद सुरंग से निकले शख्स ने बताई आपबीती