Jantar Mantar Protest 2.0: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट 2.0 को कवर करने जंतर-मंतर पर कुछ ऐसे फर्जी पत्रकार भी पहुंचे जिनका मकसद सिर्फ राजनीतिक नैरेटिव चलाना था। खास बात यह है कि ये एक्सपोज भी हो गए। जब असली पत्रकार जनता को पल-पल की सटीक जानकारी दे रहे हों, तो इनका एक्सपोज होना स्वाभाविक था। 10 अक्टूबर को खबर इंडिया के पत्रकार हिमांशु गर्ग ने एक फर्जी रिपोर्टर को एक्सपोज किया है। उस फर्जी रिपोर्टर से खबर इंडिया के पत्रकार हिमांशु गर्ग ने आईडी कार्ड और चल रहे मुद्दे की जानकारी माँगी, लेकिन फर्जी रिपोर्टर के पास न तो आईडी कार्ड मिला और न ही उसे मुद्दे की जानकारी थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या विरोध-प्रदर्शन के ज़रिए यह रिपोर्टर अपना राजनीतिक नैरेटिव चलाने की कोशिश कर रहा है?
Jantar Mantar Protest 2.0: फर्जी रिपोर्टर- आप जनता से पूछिए, मुझसे नहीं
खबर इंडिया के रिपोर्टर हिमांशु गर्ग ने फर्जी रिपोर्टर से पूछा कि यह प्रदर्शन किन मुद्दों की वजह से हो रहा है, तो फर्जी रिपोर्टर ने कहा कि यह तो आपको भी पता है और जनता को भी। आप अपने सवाल जनता से करें, न कि मुझसे।
आगे वह रिपोर्टर कहता है कि आप जानते हैं कि यह प्रदर्शन CJP द्वारा किया जा रहा है।
हिमांशु गर्ग- क्यों हो रहा है यह प्रदर्शन?
फर्जी रिपोर्टर- आप जनता से पूछिए, मुझसे क्यों पूछ रहे हैं?
हिमांशु गर्ग- अरे, आप रिपोर्टर हैं ना? आपको तो यह सब पता ही होगा ना?
Jantar Mantar Protest 2.0: हिमांशु गर्ग ने पूछा- SIR का मतलब पता है आपको-
आगे खबर इंडिया के पत्रकार हिमांशु गर्ग ने उस रिपोर्टर से पूछा कि SIR का मतलब पता है आपको?
हिमांशु गर्ग के इस सवाल पर रिपोर्टर के पास कोई जवाब नहीं था। एक अन्य रिपोर्टर, जो हिमांशु गर्ग और उस रिपोर्टर के पास ही खड़ा था, उसने हिमांशु गर्ग से कहा कि आप उसकी मुस्लिम वाली टोपी देखकर उसके पीछे पड़े हैं?
इस पर हिमांशु गर्ग कहते हैं कि वह शख्स रिपोर्टर है। अगर वह रिपोर्टर है, तो मेरे सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रहा है?
पत्रकारिता की आड़ में फैला रहे हैं राजनीतिक नैरेटिव
आखिर में खबर इंडिया के रिपोर्टर हिमांशु गर्ग ने कहा, “यह मुस्लिम शख्स रिपोर्टर बनकर आया है और जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को अपने हिसाब से कवर कर रहा है। जो चीज़ें इन्हें चाहिए और दिखानी हैं, वे चीज़ें अपने हिसाब से दिखाते जा रहे हैं। शायद यह इनका कोई राजनीतिक नैरेटिव होगा। अब आप बताइए, इससे देश पर क्या प्रभाव पड़ेगा? ऐसी वीडियो डालकर ये पत्रकारिता को खराब कर रहे हैं। ऐसे फर्जी पत्रकारों से सावधान रहें।”
यह भी पढ़े- कॉकरोच की अराजकता, जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन की जिद क्यों?









