Home » Breaking News » ‘देश को तोड़ने की साजिश’, CJP Protest पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत? राहुल गांधी पर क्या कहा?

‘देश को तोड़ने की साजिश’, CJP Protest पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत? राहुल गांधी पर क्या कहा?

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 10 अक्टूबर को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कंगना ने प्रदर्शन से जुड़े लोगों को ‘देशद्रोही और आतंकी शक्तियां’ बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ ताकतें भारत को अस्थिर करने और देश को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रपति से मिलने के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी।

CJP Protest पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

कंगना रनौत ने कहा कि देश में ऐसी शक्तियां सक्रिय हैं, जो अलग-अलग बहानों से नागरिकों को परेशान करने और देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कथित अंतरराष्ट्रीय साजिशों का जिक्र करते हुए कहा कि ये देश के लिए गंभीर समस्या हैं। कंगना ने कहा, “देखिए, जो देशद्रोही और आतंकी शक्तियां हैं और जो अंतरराष्ट्रीय साजिशें हैं, वो हमारे देश के लिए एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं।” उन्होंने आगे दावा किया कि कुछ ताकतें देश को तोड़ने की कोशिश में लगी हुई हैं। ये आरोप कंगना ने प्रदर्शन के संदर्भ में लगाए हैं।

CJP Protest: ‘जब तक श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद है…’

कंगना ने अपनी बातचीत में अयोध्या जाने और भगवान श्रीराम व हनुमान जी का आशीर्वाद मिलने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनका आशीर्वाद साथ है, तब तक कोई कुछ नहीं कर सकता। कंगना ने यह भी कहा कि भारत के लोग देश के साथ खड़े हैं और एकजुट हैं। उन्होंने प्रदर्शन से जुड़े लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि आम लोग अब ऐसी गतिविधियों को समझने लगे हैं और सवाल उठा रहे हैं। कंगना ने यह भी दावा किया कि लोग इन ताकतों के खिलाफ खुद कार्रवाई करने के लिए आगे आ सकते हैं।

CJP Protest
                                                             CJP Protest
राहुल गांधी के राष्ट्रपति से मिलने पर क्या कहा?

जब कंगना से राहुल गांधी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का राष्ट्रपति से मिलकर अपनी बात रखने का अधिकार है। हालांकि, इसके बाद उन्होंने स्कूल के दिनों का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। कंगना ने कहा, “राहुल गांधी जी का हक बनता है कि वह राष्ट्रपति जी से मिलकर जो भी आपत्तिजनक चीजें हैं बताएं।” इसके बाद उन्होंने कहा कि स्कूल में जो बच्चे परीक्षा में फेल हो जाते थे, उन्हें लगता था कि पास होने वाले बच्चों को कोई दूसरा प्रश्नपत्र मिला होगा।

CJP Protest:  CJP क्यों कर रही है प्रदर्शन?

CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। प्रदर्शन से जुड़ा प्रमुख मुद्दा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया है। CJP का आरोप है कि इस प्रक्रिया में मतदाता सूची से गलत तरीके से नाम हटाए गए हैं और इसे अधिक पारदर्शी बनाने की जरूरत है। दूसरी ओर, कंगना रनौत ने प्रदर्शन को देश को अस्थिर करने की कोशिश से जोड़ते हुए इसकी आलोचना की है। उनके बयान के बाद CJP के प्रदर्शन और इसे लेकर राजनीतिक दलों के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप फिर चर्चा में आ गए हैं।

ये भी पढ़े… ‘PM मोदी भारत के लिए शर्म की बात’, रिहा होते ही CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का तीखा हमला