Home » एक्सप्लनेर » तरुण चुघ ने भगवंत सिंह मान के फ्रांस दौरे पर उठाए सवाल, जानिए यह पूरा मामला इस एक्सप्लेनर में

तरुण चुघ ने भगवंत सिंह मान के फ्रांस दौरे पर उठाए सवाल, जानिए यह पूरा मामला इस एक्सप्लेनर में

Bhagwant Singh Mann:

Bhagwant Singh Mann: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी (AAP) की भगवंत सिंह मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नाकामी और अनुभवहीनता के कारण आज पंजाब में नशे का राक्षस नौजवानों को निगल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर निशाना साधते हुए तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब में नशे का राक्षस नौजवानों को निगल रहा है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है और माफियाओं का खौफ बढ़ता जा रहा है। लेकिन ऐसी गंभीर स्थिति में भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अपनी पत्नी के साथ फ्रांस में जन्मदिन मनाना है। तरुण चुघ ने सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब जब इन मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहा है, तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान किस सरकारी दौरे पर हैं, जिसमें उनकी पत्नी भी साथ मौजूद हैं?

Bhagwant Singh Mann: कौन हैं भगवंत सिंह मान की पत्नी-

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी का नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है। दोनों ने जुलाई 2022 में शादी की थी। डॉ. गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं और हरियाणा के पिहोवा से ताल्लुक रखती हैं। मुख्यमंत्री के फ्रांस दौरे में उनकी मौजूदगी को लेकर तरुण चुघ ने सवाल उठाया है कि यदि यह आधिकारिक सरकारी दौरा है, तो उनकी पत्नी किस हैसियत से उनके साथ गई हैं?

एक तरफ, पेंशनर्स को भुगतान के लिए पैसे नहीं होने की बात कही जा रही है। सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) नहीं दिया जा रहा है और बिजली बोर्ड का बकाया भुगतान भी नहीं हो रहा है। सरकार बार-बार खजाना खाली होने की बात करती है।

जब पंजाब का खजाना खाली बताया जा रहा है, तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का खर्च कौन उठाएगा और इस दौरे से पंजाब को क्या लाभ मिलेगा? सरकार को इन सवालों का स्पष्ट और पारदर्शी जवाब देना चाहिए।

Bhagwant Singh Mann: पंजाब दशकों से नशे की समस्या से जूझ रहा है-

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब 1970 और 1980 के दशक से नशे की समस्या से जूझ रहा है। 2015-16 में पंजाब के 22 जिलों में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल और उनकी लत से जुड़ी गंभीर समस्याएँ दर्ज की गई थीं। 2019 में लगभग 3.3 लाख लोगों के ओपिओइड पर निर्भर होने का अनुमान लगाया गया था।

तरुण चुघ -“विदेश दौरे का खर्च कौन उठाएगा”-

आगे तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि रिटायर हो चुके सरकारी कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं दी जा रही है। पेंशनर्स का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। सरकारी कर्मचारियों को महंगाई के असर से राहत देने के लिए महंगाई भत्ता (DA यानी Dearness Allowance) दिया जाता है। इसका भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा, पंजाब में बिजली बोर्ड का बकाया भुगतान भी नहीं हो रहा है। अगर सरकार का खजाना खाली हो गया है, तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का खर्च कौन उठाएगा?

यह भी पढ़े- चुनाव आयोग पर सवाल, वोटर लिस्ट पर विवाद और बांग्लादेश का जिक्र, आखिर क्या है कांग्रेस की राजनीति का पूरा मामला?