RSS Foundation Day: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कहा कि यह संघ लोगों की भीड़ या समूह से नहीं बना है, बल्कि यह संघ राष्ट्र के प्रति अटूट आस्था से बना है। जानिए इस एक्सप्लेनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पूरा विश्लेषण।
RSS Foundation Day: पीएम मोदी ने दी हार्दिक बधाई-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों व संघ सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा कि, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लोगों की भीड़ या समूह से नहीं बना है। यह संघ बना है लोगों की अटूट आस्था से।” आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, “हमें हमेशा याद रखना है, संघ बना है राष्ट्र के प्रति अटूट आस्था से, संघ चला है राष्ट्र के प्रति अनथक सेवाभाव से, संघ तपा है त्याग और तपस्या की अग्नि में, संघ निखरा है संस्कार और साधना के संगम में। संघ खड़ा है राष्ट्रीय धर्म को जीवन का परम धर्म मानकर, संघ जुड़ा है भारत माता की सेवा के विराट स्वप्न से।”
यह संघ इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा और कार्य करता रहेगा। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मैं सभी स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं उन सभी विभूतियों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और सेवाभाव से संघ को सींचा है और संवारा है।
RSS Foundation Day: X (ट्विटर) पर दी बधाई-
संघ से घृणा करने वाले सनातन विरोधियों को पीएम मोदी का यह भाषण अंदर तक झकझोर देता होगा..
#HappyDussehra #Vijayadashami #विजयादशमी #दशहरा https://t.co/12JFO6upae
— Khabar India ख़बर इंडिया (@_KhabarIndia) October 20, 2026
RSS की शुरुआत कब हुई थी-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन नागपुर, महाराष्ट्र में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। संघ की शुरुआत का उद्देश्य समाज को संगठित करना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना था। स्थापना के शुरुआती दौर में संघ से कुछ ही स्वयंसेवक जुड़े थे, लेकिन समय के साथ इसका विस्तार हुआ।
RSS के स्थापना दिवस को कितने साल हो गए-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष 2025 में अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे किए थे। वहीं, 20 अक्टूबर 2026 को संघ अपना 101वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं और संघ के सेवा, राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक समरसता से जुड़े योगदान का उल्लेख किया। इस तरह RSS ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब वह 101वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
यह भी पढ़े- सीजेपी प्रोटेस्ट में पोस्टर लेकर पहुंचे लोग, नारों में ऐसा क्या लिखा था कि छिड़ गया विवाद?








