AAP News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने राज्यसभा उप नेता राघव चड्ढा को पद से हटा दिया है। पार्टी ने यह जानकारी आधिकारिक रूप से राज्यसभा सचिवालय को भेजे पत्र के माध्यम से दी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अब राघव चड्ढा को संसद में बोलने का समय नहीं दिया जाएगा। इस कदम के साथ ही डॉ. अशोक मित्तल, जो पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं, को पार्टी का नया उप नेता नियुक्त किया गया है।
मतभेदों को वजह माना जा रहा वजह
AAP के इस फैसले के पीछे राघव चड्ढा और पार्टी के बीच चल रहे मतभेदों को वजह माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि यह कदम किसी विवाद या अलगाव की ओर संकेत करता है। पार्टी के राज्यसभा में कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें से सात पंजाब और तीन दिल्ली से हैं। राघव चड्ढा AAP के संस्थापक सदस्य और पार्टी के शुरुआती दिनों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2012 में अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली लोकपाल बिल पर काम करते हुए की थी। इसके बाद उनका कद तेजी से बढ़ा और वे राष्ट्रीय प्रवक्ता बने। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की जीत के बाद वे सबसे कम उम्र के पार्टी कोषाध्यक्ष भी बने।

AAP News: कौन है डॉ. अशोक मित्तल?
राघव चड्ढा ने 2019 में दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद 2020 में उन्होंने दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। 2022 में 33 साल की उम्र में वे राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सांसद बने। तब से वे मनीष सिसोदिया और भगवंत मान जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर पार्टी के संसदीय और संगठनात्मक मामलों में अहम भूमिका निभा रहे थे। 2023 में उन्हें राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया गया था। विश्लेषकों का माना है कि राघव चड्ढा के हटाए जाने का फैसला पार्टी में नेतृत्व और रणनीतिक बदलाव का हिस्सा हो सकता है। अब देखना यह होगा कि आगामी दिनों में राज्यसभा में पार्टी की रणनीति पर इस बदलाव का क्या असर पड़ता है।
AAP के नए उप नेता डॉ. अशोक मित्तल को अब राज्यसभा में पार्टी के संसदीय कामकाज और सदस्य प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालनी होगी। डॉ. मित्तल पंजाब से पार्टी के लिए लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में उनका अनुभव महत्वपूर्ण माना जाता है।
ये भी पढ़े… राम मंदिर में परिवार के साथ गौतम अदाणी ने किए रामलला के दर्शन, गुरुकुल में बच्चों से की मुलाकात







