Home » राष्ट्रीय » Adani Green Initiative: अदाणी समूह ने सरगुजा की खदान को बनाया हरित क्षेत्र, 16 लाख पौधे लगाए

Adani Green Initiative: अदाणी समूह ने सरगुजा की खदान को बनाया हरित क्षेत्र, 16 लाख पौधे लगाए

Adani Green Initiative: अदाणी समूह ने लगाए 16 लाख पौधे

Adani Green Initiative: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित परसा ईस्ट और कांता बासन खदान क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने इस खदान क्षेत्र में व्यापक हरित विकास अभियान चलाते हुए 568 हेक्टेयर भूमि पर 16 लाख से अधिक पेड़ और पौधे लगाए हैं। कभी सक्रिय खनन क्षेत्र रहा यह इलाका अब हरियाली से आच्छादित हो चुका है और पर्यावरण पुनर्स्थापन की मिसाल पेश कर रहा है।

खनन क्षेत्र को हरियाली में बदलने की पहल

कंपनी द्वारा चलाए गए पारिस्थितिक पुनर्स्थापन कार्यक्रम के तहत खनन कार्य के दौरान हटाए गए प्रत्येक पेड़ के बदले 40 नए पौधे लगाए जा रहे हैं। साल, महुआ, तेंदू, अमलतास और सिधा जैसी स्थानीय प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई है ताकि क्षेत्र की प्राकृतिक जैव विविधता को पुनर्जीवित किया जा सके। कंपनी के अनुसार लगाए गए पौधों की जीवित रहने की दर लगभग 88 प्रतिशत रही है, जो इस परियोजना की सफलता को दर्शाती है।

Adani Green Initiative:
                                                                   अदानी ग्रुप ने इस प्रकार लगाए 16 लाख पौधे

Adani Green Initiative: नर्सरी और प्रतिपूरक वनीकरण पर विशेष जोर

अदाणी समूह ने 3.5 हेक्टेयर क्षेत्र में एक आधुनिक नर्सरी भी विकसित की है, जहां करीब पांच लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर वन मंडलों में चार हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में प्रतिपूरक वनीकरण का कार्य किया गया है। पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव प्रबंधन जैसी गतिविधियों के लिए कंपनी ने राज्य सरकार के पास 259 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी जमा कराई है।

40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

कंपनी का कहना है कि खदान क्षेत्र के पुनर्विकास का कार्य आगे भी जारी रहेगा और इस दशक के अंत तक यहां 40 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कोयला मंत्रालय ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खदान बंद होने के बाद विकास की नई यात्रा शुरू होती है। मंत्रालय के अनुसार पीईकेबी परियोजना इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जिम्मेदार खनन और पर्यावरण संरक्षण एक साथ संभव हैं। आज यह क्षेत्र हरित और टिकाऊ विकास की दिशा में देश के लिए प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभरा है।