Akhilesh yadav: उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर चल रही अटकलों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लगभग खत्म कर दिया है। जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ संकेत दिया कि पार्टी किसी नए दल के साथ नहीं जाएगी, बल्कि मौजूदा गठबंधन यानी INDIA ब्लॉक के साथ ही चुनाव लड़ेगी। इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि यूपी में सपा और कांग्रेस का साथ बरकरार रहने वाला है और बीजेपी के खिलाफ वही मुख्य मोर्चा होगा।
PDA पर दांव, नए गठबंधन से इनकार
अखिलेश यादव ने साफ कहा कि इस बार लड़ाई सिर्फ राजनीतिक गठबंधन से नहीं, बल्कि सामाजिक समीकरण से लड़ी जाएगी। उन्होंने ‘PDA’ यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट कर बीजेपी को चुनौती देने की रणनीति बताई। उनके मुताबिक, यही समुदाय 2027 के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा और किसी नए दल को जोड़ने की जरूरत नहीं है।
Akhilesh yadav: योगी पर तीखा हमला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना अखिलेश ने उन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “अजय सिंह बिष्ट एक नकली संत हैं।” साथ ही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जिक्र करते हुए कहा कि वे नकली संतों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी उनका सम्मान करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग दूसरों से प्रमाण मांगते हैं, उनके पास खुद कोई प्रमाण नहीं है।
Akhilesh yadav: वोटर लिस्ट को लेकर उठाए सवाल
मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर भी अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहरी इलाकों में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे गए हैं, जो संदेह पैदा करता है। हालांकि सपा कार्यकर्ताओं की सतर्कता से यह योजना पूरी तरह सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि वह खुद लखनऊ जाकर अंतिम वोटर लिस्ट की समीक्षा करेंगे।
जनता करेगी ‘शुद्धिकरण’
बीजेपी के ‘वोटर लिस्ट शुद्धिकरण’ अभियान पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार चाहे जितना दावा करे, लेकिन आने वाले समय में जनता ही सरकार का शुद्धिकरण करेगी। उन्होंने इसे जनता की ताकत बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता के हाथ में होता है।
फिल्म और बिहार राजनीति पर बयान
Akhilesh yadav: फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी से जुड़े लोग फिल्मों के जरिए काल्पनिक बातों को सच की तरह पेश करते हैं, लेकिन जनता अब जागरूक है और इसका जवाब दे रही है। वहीं बिहार की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साइडलाइन कर दिया है और उन्हें धीरे-धीरे रिटायरमेंट की ओर धकेल रही है।
ये भी पढ़े: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा LPG जहाज ‘जग विक्रम’, ऊर्जा आपूर्ति को मिली राहत






