Home » उत्तर प्रदेश » सुरेंद्र दिलेर को योगी ने मंत्री बनाया, वे नहीं उठाते जनता के फोन

सुरेंद्र दिलेर को योगी ने मंत्री बनाया, वे नहीं उठाते जनता के फोन

सुरेंद्र दिलेर को योगी ने मंत्री बनाया

Aligarh News: जिला अलीगढ़ की विधानसभा खैर से भाजपा विधायक सुरेंद्र दिलेर को योगी सरकार ने राजस्व राज्यमंत्री की बड़ी जिम्मेदारी देकर जनता की सेवा में उतारा लेकिन आज वही मंत्री जनता के फोन नहीं उठाते हैं। जिसे लेकर जनता में नाराजगी दिखाई दी। आपको बता दें कि पूर्व मंत्री अनूप प्रधान के हाथरस से सांसद बनने के बाद खैर सीट पर उपचुनाव में सुरेंद्र दिलेर विधायक बने और फिर उसके बाद उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया।

विधानसभा की जनता क्या कहती है?

विधानसभा खैर की जनता के बीच जब खबर इंडिया ने सर्वे किया तो उसमें दो बातें मुख्य रूप से निकलकर आईं। पहली बात तो यह कि विधायक सुरेंद्र दिलेर को बाहरी व्यक्ति बताया क्योंकि दिलेर परिवार का शुरूआत से ही हाथरस की राजनीति में हस्तक्षेप रहा है। सुरेंद्र दिलेर के पिता हों या दादा दोनों ही हाथरस के जनप्रतिनिधि रहे हैं। जनता का कहना है कि प्रदेश में योगी सरकार बहुत बेहतर तरीके से चल रही है लेकिन वे चाहते हैं कि खैर की जनता अपने बीच से निकला विधायक चाहती है।

दूसरी बात सर्वे में सामने आयी कि वर्तमान विधायक व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर व उनका कोई निजी व्यक्ति जनता का फोन नहीं उठाते हैं। और ऐसी जानकारी पूरी विधानसभा की जनता के बीच से आई हालांकि सुरेंद्र के व्यवहार जनता ने बेसक अच्छा बताया हो लेकिन फोन न उठाने की नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी। कुछ उतावले लोगों ने तो यहां तक की कहा कि जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं जब हमारे बीच आयेंगे तो विधायक को जरूर जबाव दिया जायेगा।

Aligarh News: पीछले 4 वर्ष में मिले 2 मंत्री, कितना बदला खैर?

वर्ष 2017 में भाजपा से विधायक बने अनूप प्रधान पर फिर से भाजपा ने भरोसा जताया और 2022 में विधायक ही नहीं बनाया बल्कि योगी सरकार में राजस्व राज्यमंत्री भी बनाया। 2024 में देश में हुए लोकसभा चुनावों में खैर सीट को छोड़कर अनूप प्रधान हाथरस से सांसद चुने गये। उसके बाद खैर उपचुनाव में सुरेंद्र दिलेर को यहां की जनता ने विधायक चुना और योगी सरकार ने राजस्व राज्यमंत्री बनाया। यानी कि 2022 से अब तक पिछले 4 वर्ष में 2 मंत्री मिले लेकिन युवाओं की जो मुख्य समस्या थी उनका समाधान न हो पाया।

खैर विधानसभा में खासतौर पर खैर के टप्पल खंड में खेल मैदान को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन व आंदोलन होते रहे हैं। लेकिन जनप्रतिनिधियों से सिर्फ आश्वासन के अलावा और कुछ न मिल सका। युवाओं का कहना यह भी है कि अब तो योगी सरकार ने सुरेंद्र के रूप में जनप्रतिनिधि भी एक युवा को बनाया है लेकिन वे भी इस मांग को नजरअंदाज कर रहे हैं।

ये भी पढ़े… राजेश चौधरी को मिली प्रदेश की जिम्मेदारी कहीं टिकट कटने का संकेत तो नहीं?