Home » उत्तर प्रदेश » नववर्ष पर घांघौली में दौड़े युवा, एड. देवेश मालान ने विजेताओं को दी ट्रॉफी

नववर्ष पर घांघौली में दौड़े युवा, एड. देवेश मालान ने विजेताओं को दी ट्रॉफी

Aligarh News:

Aligarh News: नए साल के स्वागत में टप्पल क्षेत्र के ग्राम घांघौली में उत्साह और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ ग्राम सभा द्वारा एक भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने अपना दमखम दिखाया।

Aligarh News: एड. देवेश मालान ने किया शुभारंभ

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि और प्रसिद्ध समाजसेवी एडवोकेट देवेश मालान ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यही युवा भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन करेंगे।

Aligarh News:
                                                                       एड. देवेश मालान व अन्य शुभारंभ करते हुए

Aligarh News: मैदान पर दिखा कड़ा मुकाबला: कौन रहा विजेता?

प्रतियोगिता के दौरान दो मुख्य श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

1600 मीटर दौड़: इस मुख्य श्रेणी में आकाश गोपालगढ़ ने अपनी रफ़्तार का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, दीपक दुमुका दूसरे और सोनू गिड़रा तीसरे स्थान पर रहे।

800 मीटर दौड़: मध्यम दूरी की इस दौड़ में मथुरा के जोरावर सिंह ने बाजी मारते हुए पहला स्थान झटका। उनके पीछे धर्मेंद्र रायपुर द्वितीय और डिमरी चौधरी पारसौली तृतीय स्थान पर रहे।

Aligarh News:

विजेताओं का सम्मान और गणमान्य जनों की उपस्थिति

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओं को मेडल और नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरू प्रधान ने की, जबकि मंच का सफल संचालन सोनू चौधरी द्वारा किया गया। इस खेल उत्सव के दौरान सत्येंद्र सिंह (भट्टा वाले), सुनील चौधरी, पप्पू सिंह, अजय पहलवान, पुष्पेंद्र पहलवान, सोनू चौधरी, जीतू सिंह, प्रह्लाद नंबरदार और राजवीर हवलदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें…UP NEWS LIVE: सहारनपुर: भीड़ के आगे बेबस दिखी पुलिस, वांछित अपराधी मौके से फरार