Home » उत्तर प्रदेश » अलीगढ़ में खाकी की सुस्ती कैसे चौकी बनी शयनकक्ष, दरोगा जी का सोते हुए वीडियो वायरल

अलीगढ़ में खाकी की सुस्ती कैसे चौकी बनी शयनकक्ष, दरोगा जी का सोते हुए वीडियो वायरल

Aligarh Police News: अलीगढ़ में खाकी की सुस्ती कैसे चौकी बनी शयनकक्ष, दरोगा जी का सोते हुए वीडियो वायरल
Spread the love

Aligarh Police News: उत्तर प्रदेश पुलिस जहाँ एक ओर जीरो टॉलरेंस और मुस्तैदी का दावा करती है, वहीं अलीगढ़ जिले से आई एक तस्वीर इन दावों पर सवालिया निशान लगा रही है। सोशल मीडिया पर लोधा थाना क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी ड्यूटी के समय गहरी नींद का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

Aligarh Police News: क्या है पूरा मामला?

घटना अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खेरेश्वर पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में चौकी पर तैनात दरोगा शिव कुमार शर्मा वर्दी में चारपाई पर लेटे हुए हैं। वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि दरोगा जी ने चेहरे को रुमाल से ढका हुआ है और उनके जूते पास ही जमीन पर रखे हैं। पुलिस चौकी जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान पर इस तरह की लापरवाही अब चर्चा का विषय बन गई है।

Aligarh Police News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार, जब दरोगा जी चौकी परिसर में आराम फरमा रहे थे, तभी किसी राहगीर या स्थानीय व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले शख्स ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह प्रशासनिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है। लोग इस वीडियो को साझा करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विभागीय कार्रवाई की सुगबुगाहट वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी वरिष्ठ अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि ऑन-ड्यूटी इस तरह की अनुशासनहीनता को लेकर संबंधित दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच या सख्त कार्रवाई की जा सकती है। यह घटना एक बार फिर पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता और अनुशासन पर सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को हर वक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए जाते हैं।

ये भी पढ़े…14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंदों में शतक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments