JP Nadda Amit Shah Meeting: नीट यूजी पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है। वहीं कांग्रेस ने भी इसको लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में जेपी नड्डा और नितिन नवीन भी मौजूद है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान भी अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। हालांकि बीजेपी की तरफ से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विपक्ष ने सरकार को घेरा
बैठक के बीच कांग्रेस ने एक बार फिर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संसद में चर्चा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया है।
JP Nadda Amit Shah Meeting: ‘शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर दी’ : सुरजेवाला
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों में शिक्षा व्यवस्था कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की चिंताओं का जवाब देना चाहिए और शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करनी चाहिए।
टीएमसी ने भी उठाए सवाल
तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष ने छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि युवाओं की मांगों का समाधान संवाद से होना चाहिए, न कि बल प्रयोग से। उन्होंने सरकार से छात्रों के साथ बातचीत करने और परीक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों का जवाब देने की मांग की।
JP Nadda Amit Shah Meeting: प्रदर्शन जारी
इस बीच, नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। विपक्ष का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए, जबकि सरकार पहले ही इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार होने की बात कह चुकी है।
ये भी पढ़े… ‘हमारा समय बर्बाद मत कीजिए…’ छात्र प्रदर्शन से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार








